{"_id":"57f557604f1c1bcd4e27086d","slug":"haryana-cm-bjp-leader-subhash-barala-bjp-meting-bjp-meting-in-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी 27 से मनाएगी सुुशासन सप्ताह, पूरे प्रदेश में होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी 27 से मनाएगी सुुशासन सप्ताह, पूरे प्रदेश में होंगे कार्यक्रम
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
Updated Thu, 06 Oct 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
सुभाष बराला
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्गीय डॉ. मंगलसैन के जन्मदिवस के अवसर पर 27 अक्तूबर से सुशासन सप्ताह मनाया जाएगा। इस सप्ताह के दौरान प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जो 31 अक्तूबर तक चलेंगे। इस सप्ताह के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और भावी योजनाओं से भी अवगत करवाएंगे। यह बात हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने अग्रसेन भवन में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश कार्य समिति की बैठक के दूसरे दिन पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
बराला ने बताया कि संगठन ने बूथ स्तर के लिए छह कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है, जिसके अंतर्गत आगामी वर्ष 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस दिन पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और प्रदेश वासियों को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों बारे लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इसी कड़ी में 23 जून को भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन जम्मू कश्मीर में जब लोग जाते थेे तो उन्हें जाने के लिए परमिट लेना पड़ता था। उनका इस परमिट को समाप्त करवाने में अहम भूमिका रही है। उन्होंने जम्मू कश्मीर को दो संविधान, दो निशान व दो प्रधान की व्यवस्था का डटकर विरोध किया था और इसी कारण उन्होंने अपना बलिदान दिया। इसी कारण 23 जून को उनका बलिदान दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार 6 से 10 दिसंबर के मध्य मनाएगी गीता जयंती
प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि हरियाणा सरकार ने 6 से 10 दिसंबर के मध्य गीता जयंती समारोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भव्यता से मनाने का निर्णय लिया है। एक नवंबर को गुरुग्राम में स्वर्ण जयंती मनाई जाएगी और इस अवसर पर एक विशाल रैली का भी आयोजन किया जाएगा, जिसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेेंगे।
विज्ञापन
कविता जैन ने रखा राजनीतिक प्रस्ताव
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन प्रथम सत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रस्ताव का अनुमोदन खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने किया। इस मौके पर सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता, बीजेपी प्रवक्ता वीर कुमार यादव, राजीव जेटली, महामंत्री वेदपाल कंवर, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन, मीडिया प्रकोष्ठ के कंवरपाल अम्मु, हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव, सह प्रवक्ता रेनू भाटिया, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, जिला मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला, डॉ. योगेश बिदानी, जिला सचिव कृष्ण बिश्नोई, रामचंद्र गुप्ता, राजेंद्र सपरा, कृष्ण खटाणा, सतपाल शर्मा सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।