हरियाणा: एशियन गेम्स में बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल व प्रीति ने जीता कांस्य पदक
सेमीफाइनल में हार के बाद नरेंद्र बोले कि प्रतिद्वंद्वी बॉक्सर वर्ल्ड रैंकिंग नंबर 2 खिलाड़ी, कई पंच मुझसे भी हुए मिस पर अच्छा खेला। एशियन गेम्स में सोरखी के बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल ने कांस्य पदक जीता है। नरेंद्र सेमीफाइनल में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर से हारे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में चल रहे एशियन गेम्स में सोरखी के बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार को नरेंद्र का सेमीफाइनल मुकाबला टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता कजागिस्तान के बॉक्सर के साथ हुआ था। मगर नरेंद्र 5-0 से हार गए और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। बॉक्सर नरेंद्र ने बताया कि प्रतिद्वंद्वी बॉक्सर वर्ल्ड रैंकिंग नंबर-2 खिलाड़ी हैं।
मैंने भी काफी पंच मारे, लेकिन कई पंच मुझसे भी मिस हुए है पर मैं अच्छा खेला। खैर, मेरी फाइट अच्छी रही। उधर, परिवार के सदस्यों ने नरेंद्र का मैच देखा। कांस्य पदक जीतने पर परिवार में खुशी का माहौल है।
मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गईं। बता दें कि नरेंद्र ने शनिवार को ईरान के बॉक्सर को हराकर कांस्य पदक पक्का कर लिया था। यदि मंगलवार को नरेंद्र जीत जाते तो वह फाइनल में पहुंच जाते और ओलंपिक के लिए टिकट पक्का कर लेते।
पिता बोले: यहां तक पहुंचना ही बड़ी बात, कांस्य पदक से संतुष्ट
बॉक्सर नरेंद्र के पिता जगदीश चंद्र ने बताया कि उन्होंने बेटे का पूरा मैच देखा था। पहले की फाइट के मुकाबले इस बार बेटे ने पंच कम मारे हैं। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में यहां तक पहुंचना भी बड़ी बात है। बेटे ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। हम कांस्य पदक से संतुष्ट है। वहीं, पिता जगदीश का कहना है कि पिछले साल जोर्डन में हुई एशियन चैंपियनशिप में भी इसी बॉक्सर से बेटा हार गया था। अब गांव पहुंचने पर बॉक्सर नरेंद्र का स्वागत किया जाएगा। नरेंद्र 92 से ऊपर किलोग्राम भारवर्ग में खेला।
नरेंद्र बेरवाल की उपलब्धियां
- यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक
- यूथ एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक
- मिलिट्री वर्ल्ड गेम्स में रजत पदक
एशियन गेम्स में प्रीति का कांस्य पदक, ओलंपिक में खेलने की तैयारी
एशियन गेम्स में 54 किलोग्राम भार वर्ग की बॉक्सर प्रीति पवार ने कांस्य पदक जीता है। मंगलवार को चीन की चांग युवान से हुए मुकाबले में महम की यह बेटी सेमीफाइनल में पांच-शून्य से हार गई। इससे पहले यह अपना कांस्य पदक व ओलंपिक कोटा सुनिश्चित कर चुकी है। अब यह बेटी ओलंपिक में खेलेगी। महम की प्रीति ने मंगलवार को सेमीफाइनल में चीन की बॉक्सर से मुकाबला किया। इस कांटे में मैच में चीन की बॉक्सर ने उसे पांच-शून्य से मात देकर पदक का रंग बदलने से वंचित रख दिया। फिलहाल प्रीति ने देश को कांस्य पदक दिलाने के साथ ओलंपिक में अपना खेलना सुनिश्चित कर लिया है। अब वह और मेहनत के साथ ओलंपिक की तैयारी करेगी।