{"_id":"67702d9fbd43f8b08f0829fc","slug":"happy-new-year-will-be-celebrated-amidst-dense-fog-hisar-news-c-21-hsr1027-533964-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्रदेश में तीन जनवरी तक पड़ेगी कड़ाके की सर्दी और कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्रदेश में तीन जनवरी तक पड़ेगी कड़ाके की सर्दी और कोहरा
Sat, 28 Dec 2024 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। प्रदेश में दो दिन बारिश -ओलावृष्टि के बाद अब पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। रविवार से प्रदेश में ठंड प्रचंड तेवर दिखाना शुरू करेगी। 3 जनवरी 2025 तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर जिलों में कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान भी नए रिकॉर्ड बना सकता है। रविवार से लोगों को बर्फीली हवाओं के साथ हाड़कंपकपा देने वाली सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। पश्विम विक्षोभ के कारण शुक्रवार को 6 जिलों में ओलावृष्टि हुई थी। अधिकतर जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई थी। शनिवार को भी कुछ जिलों में बारिश हुई।
शनिवार शाम के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव कम हो गया है। रविवार सुबह तक यह पूरी तरह समाप्त हो जाएगा, जिसके बाद तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होगा, जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में तापमान में एक बार फिर से और गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को बादलवाही का प्रभाव बना रहा। प्रदेश में आने वाले सप्ताह में 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी उत्तरी हवाएं चलेंगी। दिन के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। बादलों के कारण तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं।