{"_id":"6663592ff0a139156108e954","slug":"happy-cards-distributed-to-177-applicants-in-the-function-hisar-news-c-21-hsr1020-397098-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: समारोह में 177 आवेदकों को वितरित किए हैप्पी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: समारोह में 177 आवेदकों को वितरित किए हैप्पी कार्ड
विज्ञापन
हांसी। हैप्पी कार्ड वितरण समारोह में 177 आवेदकों को हैप्पी कार्ड दिए गए। योजना के लिए अब तक 42 हजार 81 लोग आवेदन कर चुके हैं। जिनमें से 40 हजार 81 हैप्पी कार्ड बस स्टैंड पर आ चुके हैं। 16142 लोगों के मोबाइल पर कार्ड प्राप्त कर लेने के संदेश भेजें जा चुके हैं।
अब तक करीब 2800 आवेदक हैप्पी कार्ड लेकर फायदा उठा रहे हैं। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की तरफ से हैप्पी कार्ड वितरण समारोह वितरित करने के लिए बस स्टैंड पर समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक विनोद भयाना ने कहा कि हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों के लोगों को हरियाणा रोडवेज की बसों में प्रतिवर्ष एक हजार किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा करने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। निश्चित रूप से यह योजना गरीब परिवारों के उत्थान में अहम भूमिका निभाएगी। इस दौरान विधायक विनोद भयाना व एसडीएम मोहित महराणा ने समारोह में सैकड़ों लोगों में हैप्पी कार्ड वितरित कर लाभान्वित किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक ढालिया, सोनू जांगडा, सरपंच श्याम खांडा, सोनू घोड़ेला, अनिल बामल, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की ओर से लेखा अधिकारी कुलदीप सिंह व अन्य अधिकारियों कर्मचारियों उपस्थित रहे।
सालाना देना होगा 79 रुपये शुल्क
आवेदकों को हैप्पी कार्ड खरीदने हेतु केवल 50 रुपये की एकमुश्त लागत का भुगतान करना होगा व कार्ड की शेष 109 रुपये की लागत सरकार द्वारा वहन की जाएगी। हैप्पी कार्ड का वार्षिक रखरखाव शुल्क 79 रुपये भी सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। आवेदन करने उपरांत लाभार्थियों को एक एसएमएस के माध्यम से कार्ड लेने की तिथि व स्थान के बारे में सूचित किया जाता है, जिससे लाभार्थियों को अपने जीवनयापन में आसानी सुनिश्चित होगी।