फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hail fell again in the month of Jeth, 44 in Rohtak, 29 mm of rain in Sonipat

Hisar News: जेठ के महीने में फिर गिरे ओले, रोहतक में 44, सोनीपत में 29 एमएम बारिश

Sat, 27 May 2023 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 27 May 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
Hail fell again in the month of Jeth, 44 in Rohtak, 29 mm of rain in Sonipat
हिसार। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते शनिवार की सुबह प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। जेठ माह में सावन की तरह काली घटा छाई। मई महीने में एक बार फिर से तापमान सामान्य से नीचे गिर गया है। बारिश व आंधी से हिसार जिले में 125 पेड़ और 351 खंभे गिर गए। जिस कारण जिले के कई गांवों में 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। अग्रोहा क्षेत्र में ओले भी गिरे हैं।
विज्ञापन

तेज बारिश होने से सिवानी मंडी में पड़ी फसल खराब हो गई। आदमपुर क्षेत्र में पेड़ गिरने से सड़क मार्ग बाधित हो गया। गांव बहबलपुर में 100 साल पुराना बरगद का पेड़ गिर गया। जिले में 20 से अधिक फीडर ब्रेक डाउन होने से बिजली व्यवस्था ठप हो गई। हिसार में शनिवार सुबह 18 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

तेज बारिश होने से न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री तक गिर गया है। हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 28 व 29 मई को भी प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव रहेगा। जिस कारण आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलेंगी साथ ही बारिश व ओले गिरने की संभावना भी बन रही है। एक जून के बाद फिर से तापमान बढ़ना शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 मई सुबह 8.30 से 27 मई शाम 5 बजे तक


कहां कितनी बारिश एसएम में ---------न्यूनतम तापमान
रोहतक 44.8------------19.8
महेंद्रगढ़ 39 -----------19.3
सोनीपत 29 ------------20.1
हिसार 19.5--------------18.8
गुरुग्राम 18------------20.5
भिवानी 15.2----------19.7
रेवाड़ी 17.5 ----------19
कुरुक्षेत्र 2.5 ---------20.6
आगे क्या रहेगा
रविवार व सोमवार को बादलवाई व बारिश की संभावना बन रही है। 29 मई को इस महीने का छठा पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। जून महीने के प्रथम सप्ताह में मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। 30 मई व 1 जून को भी बारिश के आसार हैं। तापमान में गिरावट जारी रहेगी। तापमान सामान्य और सामान्य से कम बनें रहने की संभावनाएं बन रही है।
नौतपा बना नौठंडा
तापमान में गिरावट व नौतपा के स्थान पर नौठंडा बना हुआ है। सामान्य तौर पर मई माह में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय नहीं होते। इस बार छोटे-छोटे अंतराल पर मौसम में पश्चिम विक्षोभ आने से बदलाव देखने को मिल रहा है। मार्च, अप्रैल के बाद मई महीने में भी लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहें हैं। इस महीने में 1, 12, 16, 23, 26 को मई को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए।
30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी
शनिवार को सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी महेंद्रगढ़ रेवाड़ी, कैथल, जींद, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, फरीदाबाद पलवल, नूंह में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ रहा। मध्यम बारिश के अलावा हिसार में ओलावृष्टि भी हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई है।

अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस कम
हिसार में तापमान सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। इन दिनों में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक में अधिकतम तापमान सामान्य से 9, महेंद्रगढ़ व करनाल में सामान्य से 8 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान भी 7 से 9 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed