फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agency has cages placed in the city to catch monkeys.

Hisar News: शहर में बंदर पकड़ने के लिए एजेंसी ने रखवाए पिंजरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Agency has cages placed in the city to catch monkeys.
नगर निगम से टेंडर लेने वाली एजेंसी द्वारा न्यू कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बंदर पकड़ने के लिए रखवाया 
हिसार। नगर निगम प्रशासन ने शहर में बंदर पकड़ने का काम शुरू करवा दिया है। टेंडर लेने वाली बहादुरगढ़ की एजेंसी ने न्यू कोर्ट कॉम्प्लेक्स, तायल बाग कॉलोनी समेत कई स्थानों पर पिंजरे रखवाए हैं। बंदरों को आकर्षित करने के लिए इनमें चने और अन्य खाद्य सामग्री डाली गई है।
विज्ञापन

अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा ने बताया कि नगर निगम ने हाल ही में बंदर पकड़ने के लिए टेंडर लगाया था। एजेंसी को एक बंदर पकड़ने के लिए 1570 रुपये दिए जाएंगे। उसे शहरवासियों को बंदरों से पूरी तरह निजात दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। पकड़े गए बंदरों को फिरोजपुर झिरका के जंगलों में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

शहर की कई कॉलोनियों में बंदरों के हुड़दंग से लोग परेशान हैं। आंबेडकर कॉलोनी, न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन और जिंदल अस्पताल के आसपास कई लोगों को बंदर काट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed