{"_id":"6ab413557ba3a5af8409a4bb","slug":"the-ganesh-idol-was-immersed-following-a-procession-marked-by-singing-and-dancing-hisar-news-c-21-hsr1020-958361-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नाचते-गाते शोभायात्रा निकाल गणेश प्रतिमा का किया विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नाचते-गाते शोभायात्रा निकाल गणेश प्रतिमा का किया विसर्जन
विज्ञापन
हिसार। जवाहर नगर की गली नंबर दो स्थित हनुमान मंदिर में चल रहे चतुर्थ गणेश चतुर्थी महोत्सव का बुधवार को समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए शोभायात्रा निकाली और भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन कर उन्हें विदाई दी। इस दौरान आतिशबाजी के बीच श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल उड़ाते हुए गणपति के जयकारे लगाए।
मंदिर समिति के प्रधान इंद्र चंद राठी ने बताया कि 14 सितंबर को मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। दस दिन तक चले महोत्सव में रोजाना सुबह-शाम कीर्तन और आरती हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ में भाग लिया। बुधवार शाम समापन अवसर पर भगवान गणेश का गुणगान करने के बाद आरती की गई। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में शोभायात्रा निकालकर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
शोभायात्रा के रास्ते में श्रद्धालुओं को लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते और रंग-गुलाल उड़ाते हुए भगवान गणेश को विदाई दी। शोभायात्रा में केके सेहरा, भगतचंद मेहता, ललित राठी, प्रीतम लाल छाबड़ा, हरबंस ग्रोवर, सुरेश जैन, नंदकिशोर राठी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।