{"_id":"6414af6c28b29b3d7b0705e4","slug":"h3n2-sent-samples-of-three-suspected-patients-report-of-15-came-negative-hisar-news-c-21-hsr1020-82739-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"एच3एन2 से राहत : हिसार से संदिग्ध तीन मरीजों के भेजे सैंपल, 15 की रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एच3एन2 से राहत : हिसार से संदिग्ध तीन मरीजों के भेजे सैंपल, 15 की रिपोर्ट आई निगेटिव
Sat, 18 Mar 2023 10:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 10:53 AM IST
सार
हिसार स्वास्थ्य विभाग इन्फ्लुएंजा एच3-एन2 संक्रमित मरीज की मौत के बाद से सतर्क हो गया है। डॉ. सुभाष खतरेजा ने लोगों को इम्युनिटी पावर बढ़ाने, खांसी, जुखाम व बुखार होने पर उपचार करवाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
H3N2 Influenza Virus
- फोटो : ANI
विस्तार
हिसार में मॉडल टाउन एरिया स्थित एक निजी अस्पताल में इन्फ्लुएंजा एच3-एन2 संक्रमित मरीज की मौत के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हुए खांसी, जुखाम, तेज बुखार सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त संदिग्ध तीन मरीजों के सैंपल जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजे गए। वहीं राहत है कि 15 सैंपलों की एच3एन2 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
डॉक्टर ने लोगों को इम्युनिटी पावर बढ़ाने की सलाह की
नागरिक अस्पताल के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने लोगों को इम्युनिटी पावर बढ़ाने, खांसी, जुखाम व बुखार होने पर उपचार करवाने की सलाह दी है। डॉ. खतरेजा ने कहा कि 5 साल से छोटे बच्चे, 65 साल के बुजुर्ग, कोरोनिक व अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को एच3एन2 होने का खतरा होना जरूरी है। इस कारण उन्होंने इस कैटेगिरी का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
पंजाब हेल्थ विभाग को भेजी रिपोर्ट
वहीं सुनाम निवासी एच3एन2 संक्रमित मरीज की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने मृतक से संबंधित रिपोर्ट पंजाब हैल्थ विभाग के पास भेज दी है। वहीं हरियाणा डीजी हेल्थ को जानकारी दे दी है। 40 वर्षीय मृतक पंजाब के मुनाम शहर का रहने वाला था जो कि हिसार में 24 फरवरी को दाखिल हुआ था। 5 मार्च को मरीज की मौत हुई थी। मौत से पहले इसकी एच3एच2 का सैंपल जांच के लिए भेजा था, जिसकी पॉजीटिव रिपोर्ट 16 मार्च को आई। एच3एच2 की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मृतक मरीज के संपर्क में आए लोगों को जांच करवाने की बात कही है।
विज्ञापन