फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gurukul Kheda of Jind will be the first solar village of Haryana

Solar Village : हरियाणा का पहला सोलर गांव होगा जींद का गुरुकुल खेड़ा, तीन महीने में हो जाएगा प्रोजेक्ट पूरा

Wed, 18 May 2022 01:40 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 18 May 2022 01:40 AM IST
सार

हिसार प्रेस क्लब की ओर से आयोजित पत्रकार मिलन समारोह में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की उन्नति में पत्रकारिता के चौथे स्तंभ की अहम भूमिका है। 

विज्ञापन
Gurukul Kheda of Jind will be the first solar village of Haryana
दुष्यंत चौटाला - फोटो : facebook.com/dchautala

विस्तार

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उचाना विधानसभा का गांव गुरुकुल खेड़ा (गैंडाखेड़ा) जल्द प्रदेश का पहला सोलर गांव होगा। यह गांव बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। हर घर, चौपाल, दुकान और सरकारी संस्थानों को सोलर पैनल युक्त किया जा रहा है। तीन माह में यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। इस पर एक करोड़ से ज्यादा खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रेस क्लब हिसार की तरफ से आयोजित पत्रकार मिलन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र की उन्नति में पत्रकारिता के चौथे स्तंभ की अहम भूमिका है। जन संचार के विद्यार्थी होने के नाते मैंने यह महसूस किया है कि पत्रकारिता में आलोचना तथ्यपरक होनी चाहिए। वर्तमान दौर में पत्रकारिता क्षेत्र की चुनौतियां काफी बढ़ गई है। लेखन इस प्रकार का होना चाहिए, जिससे वास्तविक सूचना लोगों तक पहुंचे।
विज्ञापन

    

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। ऐसी योजनाएं और कार्यक्रम लागू किए गए हैं, जिनसे वास्तविक जरूरतमंदों के जीवन में आशा के अनुरूप सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि जब वे हिसार लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुने गए थे, तब उन्होंने पूरे लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए एक विजन तैयार किया था, जो अब फलीभूत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार हवाई अड्डे का विकास इसी विजन का एक हिस्सा है। इस अवसर पर राज्य मंत्री अनूप धानक, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, सतीश बेनीवाल, धर्मपाल सहित विभिन्न समाचार पत्र समूहों के समाचार संपादक, ब्यूरो चीफ व हिसार, हांसी, बरवाला, अग्रोहा, आदमपुर, नारनौंद, उकलाना, सिवानी से वरिष्ठ पत्रकार व छायाकार उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed