Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gurugram's night is the coldest in the state

Hisar News: प्रदेश में गुरुग्राम की रात सबसे ठंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gurugram's night is the coldest in the state
हिसार। गुरुग्राम में वीरवार को न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। इसके साथ ही इस मौसम का अभी तक सबसे कम तापमान है। वहीं दूसरे नंबर पर हिसार जिले के बालसमंद में सबसे कम तापमान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक की मानें तो 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही उत्तर पश्चिमी शुष्क व बर्फीली हवाओं ने यह ठिठुरन बढ़ाई है। आने वाले दिनों में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। यही नहीं इस दौरान पाला पड़ने की भी संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में लगातार एक बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इस कारण उत्तरी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। जैसे ही कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश करती है तो सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होती है। वहीं जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल जाता है तो सम्पूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट दर्ज होती है। अब जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ आगे निकला तो हवाओं की दिशा व गति में भी बदलाव हुआ और एक बार फिर से प्रदेश में उत्तर पश्चिमी शुष्क एवं बर्फीली हवाओं का आधिपत्य हुआ। इससे तापमान में भी गिरावट हुई। वीरवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान 4.0 से 8.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दिन के तापमान में नहीं हो रही ज्यादा गिरावट
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज नहीं हो रही है, क्योंकि सुबह से शाम तक सूर्य देव की चमकदार और तेज धूप खिल रही है। इसके अलावा कोई सुदृढ़ श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय न होने से बारिश का इंतजार भी लंबा होता जा रहा है। इस कारण से मौसम शुष्क व साफ बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
गुरुग्राम 3.7
बालसमंद (हिसार) 4.2
महेंद्रगढ़ 4.5
सोनीपत 4.7
अंबाला 5.4
हिसार 5.5
झज्जर 6.1
करनाल 6.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed