फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Guru Jambheshwar Maharaj's 29 principles offer guidance for a balanced life: Arvind

गुरु जंभेश्वर महाराज के 29 सिद्धांत संतुलित जीवन का मार्गदर्शन : अरविंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Guru Jambheshwar Maharaj's 29 principles offer guidance for a balanced life: Arvind
हिसार। सहकारिता एवं जेल मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि गुरु जंभेश्वर महाराज युगद्रष्टा संत थे। उन्होंने 15वीं शताब्दी में ही मानव और प्रकृति के बीच संतुलन का संदेश दिया। उनके 29 सिद्धांत केवल धार्मिक उपदेश नहीं बल्कि अनुशासित, सदाचारी और संतुलित जीवन का मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने युवाओं को अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार देने और उनके व्यवहार, विचारधारा तथा सामाजिक मूल्यों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को बिश्नोई मंदिर में गुरु जंभेश्वर भगवान के 576वें जन्मोत्सव एवं जन्माष्टमी महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरु जंभेश्वर महाराज की शिक्षाओं को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के लिए बिश्नोई समाज ने हमेशा बलिदान दिया है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि बिश्नोई समाज का आशीर्वाद चौधरी भजनलाल-कुलदीप परिवार पर हमेशा रहा है। चौधरी भजनलाल ने सभी समाजों के उत्थान के लिए कार्य किया और तीन अलग-अलग क्षेत्रों से चुनाव जीतकर तीन बार मुख्यमंत्री रहते हुए हरियाणा को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि उतार-चढ़ाव से घबराने के बजाय मेहनत करते रहना चाहिए। उन्होंने भव्य बिश्नोई की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे चौधरी भजनलाल की विरासत को शालीनता से आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद शर्मा ने कहा कि समाज की मांगों को नलवा विधायक रणधीर पनिहार और हिसार विधायक सावित्री जिंदल के सहयोग से पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने भव्य बिश्नोई की जनसेवा और युवाओं से जुड़ने की क्षमता की सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई ने की। उन्होंने गुरु जंभेश्वर भगवान के जीवन को सत्य, सेवा, सद्भाव, जीव-दया और पर्यावरण संरक्षण का मार्ग बताया। उन्होंने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। रणधीर पनिहार, पूर्व विधायक दुडाराम, सावित्री जिंदल, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और पूर्व राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स ने भी संबोधित किया। उपस्थित लोगों ने 29 नियमों, जीव रक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नशामुक्ति और सामाजिक सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed