फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gunjan of Hisar will show her strength in the World Boxing Future Cup

Hisar News: हिसार की गुंजन वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर कप में दिखाएगी दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gunjan of Hisar will show her strength in the World Boxing Future Cup
हिसार। जिले की होनहार खिलाड़ी गुंजन वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर कप में अपने पंच का दम दिखाएगी। यह चैंपियनशिप थाईलैंड में आयोजित की जा रही है और 15 मार्च तक मुकाबले होंगे। गुंजन का मुकाबला 10 मार्च को होगा। वह 48 किलोग्राम भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
विज्ञापन

गुंजन मूल रूप से हांसी जिले के गांव ढाणा कलां की रहने वाली हैं और हिसार में मंजीत लोहान बॉक्सिंग क्लब में पिछले 4 साल से अभ्यास कर रही हैं। क्लब के कोच विकास लोहान ने बताया कि गुंजन ने वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर कप के लिए हुए ट्रायल में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

फ्यूचर कप में प्रदर्शन के आधार पर यूथ ओलंपिक के लिए भी खिलाड़ियों का चयन होगा। इस चैंपियनशिप में पहले चार स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी यूथ ओलंपिक में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल स्कूली खेलों में चार बार जीत चुकीं स्वर्ण पदक : लोहान ने बताया कि गुंजन जूनियर कैटेगरी में इंडिया कैंप में भाग ले चुकी है। इसके अलावा वह नेशनल स्कूली खेलों में चार बार स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि गुंजन इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed