फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Guilty of assaulting a minor and extorting money by threatening to circulate the video sentenced to 7 years

Hisar News: नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने के दोषी को 7 साल की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Guilty of assaulting a minor and extorting money by threatening to circulate the video sentenced to 7 years
हिसार। नाबालिग से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने के आरोपी रोहतक जिले के गांव मदीना निवासी अमित उर्फ लक्की को एडीजे सुनील जिंदल की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी ठहराया है। पॉक्सो एक्ट के तहत उसे 7 साल की सश्रम कारावास और 53 हजार रुपये का जुर्माना सुनाया गया। जुर्माना न देने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

एचटीएम थाने में 8 दिसंबर 2020 को पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी किराये के मकान पर रहता था। अप्रैल 2017 में घर पर अकेली होने पर उसने घुसकर दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो-वीडियो बनाए। वायरल धमकी देकर एक लाख रुपये ऐंठ लिए। परिवार ने शादी का रिश्ता तय किया लेकिन आरोपी ने होने वाले दूल्हे को वीडियो भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। बेइज्जती के डर से कहीं और शादी की, फिर भी आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा। जिला अदालत ने बुधवार को सजा सुनाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed