फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GST fraud case of 540 million: MD of Future Maker gets bail from Supreme Court for wife's surgery

54 करोड़ की जीएसटी फ्रॉड मामला : पत्नी की सर्जरी के लिए फ्यूचर मेकर के एमडी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
GST fraud case of 540 million: MD of Future Maker gets bail from Supreme Court for wife's surgery
हिसार। 54 करोड़ रुपये की जीएसटी अनियमितता से जुड़े चर्चित फ्यूचर मेकर प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आरोपी राधेश्याम को अंतरिम जमानत दे दी। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता को पत्नी की सर्जरी के लिए अस्थायी राहत दी जा रही है। आदेश में स्पष्ट किया गया कि आरोपी को हिसार की सेशन कोर्ट में जमानत बांड भरने के बाद रिहा किया जाए।
विज्ञापन

अदालत ने राजस्व विभाग को निर्देश दिए हैं कि याचिकाकर्ताओं की अटैच संपत्तियों और बैंक खातों का पूरा ब्यौरा अतिरिक्त हलफनामे में पेश किया जाए, ताकि सरकारी राजस्व और पीड़ितों के हित सुरक्षित रह सकें। मामले की अगली सुनवाई 18 मई को होगी। इससे पहले 27 अप्रैल को हिसार कोर्ट ने जमानत अवधि बढ़ाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए खारिज कर दी थी। इसके बाद आरोपी राधेश्याम ने कोर्ट में सरेंडर किया जहां से उसे केंद्रीय कारागार-2 भेज दिया गया। अधिवक्ता ने बताया इसी मामले में सीजेएम राजीव की अदालत में 11 मई को सुनवाई तय की गई है। राधेश्याम को पहले पत्नी के इलाज के आधार पर अंतरिम जमानत मिली थी। कंपनी के एमडी बंसीलाल पहले से ही केंद्रीय कारागार में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed