फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Greenery in schools will increase the curiosity of two digits

दो अंकों की उत्सुक्ता बढ़ाएगी स्कूल की हरियाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Greenery in schools will increase the curiosity of two digits
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसीई) की 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। जिन विद्यार्थियों ने हाल ही में 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी उन विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट बेस लर्निंग के तहत दो नंबर पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने के दिए जाएंगे। इसके लिए एचबीएसीई ने सभी विद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र भेज आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड के आदेशानुसार के भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान विषय के इंटरनल असेस्मेंट के नंबरों का वर्गीकरण नहीं किया गया है। बाकी सभी विषयों में प्रोजेक्ट बेस लर्निंग के 5 अंकों का वर्गीकरण कर दिया गया है। गौरतलब है कि एचबीएसई द्वारा 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को इंटरनल असेस्टमेंट के कुल 20 अंक दिए जाते हैं। इनमें 10 अंक एसएटी यानी सेशनल असेसमेंट टेस्ट के निर्धारित किए गए हैं। हाजिरी के 5 अंक हैं और 5 अंक प्रोजेक्ट बेस लर्निंग के निर्धारित किए गए हैं। इनमें से दो अंक विद्यार्थियों को पेड़ लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिये प्रदान किए जाने हैं। लेकिन इसमें उल्लेखनीय यह है कि सभी विषयों के लिये पेड़ लगाने एवं देखभाल करने के अंक नहीं दिए जाएंगे। शेष आईएनए के लिये निर्धारित शेष अंकों का बंटवारा पूर्व के अनुसार ही रहेगा।
विज्ञापन

मूल्यांकन का कार्य पूरा : हिसार जिले के 7 सात स्कूलों में 10वीं व 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकान का कार्य पूरा हो चुका है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है एचबीएसई का कहना है कि 15 जून से तक दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जिले में राजकीय कन्या विद्यालय सुशीला भवन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटेल नगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हांसी सहित, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला में उतरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया था। सुशीला भवन विद्यालय में बनाए गए मूल्यांकन सेंटर के इंचार्ज जगदीश चंद्र ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य सुव्यवस्थित तरीके से व निष्पक्षता से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूएमसी की सुनवाई 24 मई को
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा 30 मार्च से लेकर 26 अप्रैल तक आयोजित हुई थी। इन परीक्षाओं में हिसार जिले के 99 विद्यार्थियों की यूएमसी बनी थी। इन विद्यार्थियों को यूएमसी की सुनवाई 24 मई को भिवानी बोर्ड मुख्यालय में होगी। सुनवाई के लिए विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे बोर्ड मुख्यालय में पहुंचना होगा। सुनवाई व्यक्तिगत रूप से होगी।

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुुका है। एचबीएसई के अनुसार जून महीने में 10वीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। अबकी बार विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट बेस लर्निंग के तहत पांच अंक में से पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने वाले विद्यार्थियों को दो-दो अंक दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों में पौधे लगाने की ललक पैदा होगी व पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। - कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed