{"_id":"6aecbed3297b98b0fe0d37ce","slug":"green-firecrackers-to-be-sold-in-sectors-1-and-4-starting-today-40-stalls-will-be-set-up-hisar-news-c-21-hsr1020-988177-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेक्टर 1-4 में आज से बिकेंगे ग्रीन पटाखे, लगेंगी 40 दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेक्टर 1-4 में आज से बिकेंगे ग्रीन पटाखे, लगेंगी 40 दुकानें
Thu, 05 Nov 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
हिसार। दीपावली पर ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए शुक्रवार से सेक्टर 1-4 स्थित सामुदायिक केंद्र के पास मैदान में 40 अस्थायी दुकानें लगेंगी। इन पर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पटाखे बेचे जाएंगे।
इस बार ग्राहकों की सुरक्षा को देखते हुए नई सब्जी मंडी की बजाय स्थान बदला गया है। वीरवार को दुकानों के आवंटन के लिए ड्रॉ निकाला गया। कुल 93 आवेदन मिले थे जिनमें से 40 आवेदकों को लाइसेंस दिए गए हैं।
पिछले साल तक 20 दुकानें लगाई जाती थीं। दुकानदारों की मांग पर इस बार इनकी संख्या बढ़ाकर 40 की गई है। प्रशासन ने पहले राजकीय कॉलेज के मैदान में दुकानें लगाने की योजना बनाई थी लेकिन सहमति नहीं बनने के कारण सामुदायिक केंद्र के पास मैदान तय किया गया।
विज्ञापन
उपमंडल अधिकारी ज्योति मित्तल ने बताया कि दुकानदारों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। नियमों की अनदेखी करने पर लाइसेंस जब्त किया जा सकता है।
सुरक्षा के लिए तय किए मानक
अस्थायी दुकानें गैर ज्वलनशील सामग्री से बने सुरक्षित शेड में लगाई जाएंगी, ताकि अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश रोका जा सके। दो दुकानों के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी और संरक्षित स्थलों से कम से कम 50 मीटर की दूरी रखना अनिवार्य होगा। दुकानों के प्रवेश द्वार आमने-सामने नहीं होंगे। रोशनी के लिए खुली आग, मिट्टी के तेल या गैस के लैंप और खुली बत्तियों का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। दुकानों से निर्धारित 50 मीटर के दायरे में पटाखों का प्रदर्शन भी नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा दुकान समूह के पास प्राथमिक चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस और कम से कम दो अग्निशमन वाहन उपलब्ध रखने होंगे। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और दुकानदारों को सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आगजनी और दुर्घटनाओं को रोका जा सके।