फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Grand memorial of Dobhi martyr Major Anuj Rajput to be built in Panchkula

Hisar News: डोभी के शहीद मेजर अनुज राजपूत का पंचकूला में बनेगा भव्य स्मारक

Thu, 22 Jun 2023 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 22 Jun 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
Grand memorial of Dobhi martyr Major Anuj Rajput to be built in Panchkula
बालसमंद। पंचकूला में शहीद स्मारक का ​शिलान्यास किया गया।
बालसमंद (हिसार)। जिले के गांव डोभी निवासी शहीद मेजर अनुज राजपूत के नाम से पंचकूला शहर में शहीद स्मारक बनाया जा रहा है। वीरवार को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता व नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल की उपस्थिति में स्मारक का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहीद मेजर अनुज राजपूत मात्र 27 वर्ष की आयु में देश सेवा करते हुए जम्मू में हेलिकॉप्टर क्रैश होने के कारण वर्ष 2021 में शहीद हो गए थे। शहीद के माता-पिता पंचकूला के सेक्टर 20 में रहते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने 2021 में शहीद के पार्थिव शरीर को श्रद्धासुमन अर्पित कर पंचकूला में स्मारक बनवाने की बात कही थी। वीरवार को विधानसभा अध्यक्ष ने स्मारक की नींव रखी।
विज्ञापन

शहीद के पिता कुलवंश सिंह और माता उषा रोहिल्ला ने बताया कि पंचकूला के सेक्टर 10 और 11 के कॉर्नर पर शहीद के नाम से स्मारक बनाया जा रहा है। इस स्मारक के निर्माण में करीब छह माह का समय लगेगा। स्मारक पर करीब 60 लाख रुपये की लागत आएगी। स्मारक परिसर में भव्य पार्क, स्टेच्यू, तिरंगा और जन्म से अब तक की शहीद मेजर की हिस्ट्री लिखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में स्कूल, पार्क और मुख्य द्वार बनेगा शहीद के नाम से
डोभी ग्राम पंचायत सरपंच आजाद सिंह ने बताया कि गांव में मिडिल गर्ल्स स्कूल का नाम बदलकर शहीद के नाम से रखा गया है। स्कूल के नजदीक ही एक पार्क का निर्माण भी शहीद के नाम से कराने का फैसला लिया हुआ है। गांव में प्रवेश द्वारा बनाया जा रहा है। इस प्रवेश द्वार का नाम भी शहीद मेजर अनुज राजपूत के नाम से ही रखा जाएगा। प्रवेश द्वार के साथ स्टेच्यू और 100 फिट ऊंचाई पर तिरंगा ध्वज लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed