फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Government transfer drive proved to be school closure drive

सरकार की तबादला ड्राइव स्कूल बंदी ड्राइव हुई साबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Government transfer drive proved to be school closure drive
हिसार। लघुसचिवालय के बाहर धरने पर बैठे सरकारी स्कूलों शिक्षक। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। हरियाणा सरकार की नीतियों के विरोध में हरियाणा जन शिक्षा अधिकार मंच के संयोजक सुरेंद्र सैनी की अध्यक्षता में 24 घंटे का धरना शुरू किया। रविवार को पहले दिन मंच संचालन विजय सिंह ने किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 जनशिक्षा को सिकोड़ने वाली, शिक्षा को बाजारीकरण, निजीकरण, सांप्रदायीकरण एवं केंद्रीयकरण की ओर ले जाने वाली नीति के अलावा और कुछ नही है। हरियाणा सरकार की तबादला ड्राइव स्कूल बंदी ड्राइव साबित हुई है। उ
विज्ञापन

न्होंने कहा कि एक झटके में 14503 में से 4801 स्कूलों को बंद करने से सारे देहाती क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है। दो साल पहले 1500 से अधिक विद्यालयों के नाम के आगे मॉडल संस्कृति जोड़कर 500 से 1000 रुपये दाखिला फीस और 200 से 500 रुपये मासिक फीस लगा दी। इस मौके पर ओमप्रकाश सैनी, सूबे सिंह बूरा, ज्ञान विज्ञान समिति के धर्म सिंह, सुतरदीन मिर्जा, प्रभु सिंह, जयबीर, वीरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, प्रदीप डोभी, अलका, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed