{"_id":"641de831bc3b1ee1f3090b0d","slug":"government-rabies-vaccine-from-bihar-was-airlifted-to-hisar-to-be-supplied-in-punjab-hisar-news-c-21-hsr1005-88399-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिहार से सरकारी रेबीज के टीके एयरलिफ्ट कर हिसार मंगवाए, पंजाब में करने थे सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिहार से सरकारी रेबीज के टीके एयरलिफ्ट कर हिसार मंगवाए, पंजाब में करने थे सप्लाई
Fri, 24 Mar 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
हिसार। एडीजीपी श्रीकांत जाधव की टीम ने ड्रग्स विभाग के साथ मिलकर शुक्रवार दोपहर को पारिजात चौक के पास से स्कूटी सवार युवक को गिरफ्तार किया। युवक के पास से बड़ी मात्रा में बिहार के सरकारी रेबीज इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मोठ निवासी प्रवीन ने बिहार से एयरलिफ्ट कर कोरियर के माध्यम से 697 वैक्सीन हिसार मंगवाई। आरोपी ने बताया कि यह वैक्सीन उसे पंजाब में सप्लाई करनी थी। शहर थाना पुलिस ने प्रवीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
एएसआई संजय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि कोरियर के माध्यम से बिहार से रेबीज के इंजेक्शन मंगवाए जा रहे हैं और महंगे दामों पर पंजाब में सप्लाई किए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर ड्रग्स विभाग के डाॅ. रमन श्योराण और शहर थाना पुलिस को साथ लेकर पारिजात चौक पर शक के आधार पर स्कूटी सवार एक युवक को रुकवाया। युवक ने स्कूटी पर दो बॉक्स रखे थे। जब उनकी तलाशी ली तो उनमें 697 वैक्सीन बरामद हुईं। ड्रग्स विभाग की टीम ने जब वैक्सीन की जांच की तो उस पर बिहार गवर्नमेंट सप्लाई लिखा हुआ था।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी प्रवीन ने बताया कि उसने बिहार से एक व्यक्ति के माध्यम से कोरियर के जरिये वैक्सीन मंगवाई है। इन वैक्सीन पर अपनी मर्जी अनुसार रेट लगाकर पंजाब में सप्लाई करनी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी वैक्सीन मंगवाकर सप्लाई कर चुका है।
विज्ञापन
700 रुपये में मंगवा करीब 7 हजार में बेचते थे
एएसआई संजय ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एक वैक्सीन 700 रुपये के हिसाब से लेकर आया है और करीब 6923 रुपये के हिसाब से पंजाब में सप्लाई करना था। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जांच के बाद मामले से जुड़े अन्य आरोपियों का पता चल पाएगा।