{"_id":"5f68f3538ebc3eb70873e4bb","slug":"government-betrayed-farmers-by-bringing-agriculture-bill-in-haste-kuldeep-bishnoi-hisar-news-rtk5746956109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने जल्दबाजी में कृषि विधेयक लाकर किसानों से धोखा किया : कुलदीप बिश्नोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने जल्दबाजी में कृषि विधेयक लाकर किसानों से धोखा किया : कुलदीप बिश्नोई
विज्ञापन
Government betrayed farmers by bringing Agriculture Bill in haste: Kuldeep Bishnoi
- फोटो : Hisar
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को लघु सचिवालय पर आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस मौके पर काफी संख्या में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई ने उपस्थित कांग्रेसियों को संबोधित किया कि केंद्र सरकार का कृषि संबंधित पारित किया गया विधेयक काला कानून है। इससे देश का किसान बर्बाद हो जाएगा। सरकार ने कोरोना में जल्दबाजी में यह विधेयक लाकर किसानों के साथ धोखा किया है।
कांग्रेस के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि जिस प्रकार कृषि संबंधित कानून राज्यसभा में पास किया गया, वह लोकतंत्र की हत्या करने वाला दिन था। इन कानून से देश व प्रदेश के किसान, आढ़ती व मजदूरों को नुकसान पहुंचाने का काम किया है, जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। कानून में जब तक संशोधन करके अनाज की खरीद मंडी के माध्यम से व किसान की हर फसल एमएसपी दामों पर खरीदने की गारंटी कानून केंद्र सरकार नहीं लागू करती, कांग्रेस किसान, आढ़ती व मजदूरों के हर आंदोलन के साथ खड़ी है। धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेसी नेताओं ने जिला उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन में चौधरी जगन्नाथ पूर्व सदस्य लोकसेवा कमीशन, हरपाल बूरा पूर्व सदस्य टैक्स ट्रिब्यूनल, भूपेंद्र गंगवा, रणधीर पनिहार, बाला देवी, ओमप्रकाश पंघाल, रामनिवास राड़ा, अश्वनी शर्मा प्रवक्ता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी, राजेंद्र सूरा, धर्मवीर गोयत, अनिल मान, सुमन शर्मा हांसी, योगेंद्र योगी, स्नेहलता निंबल जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, एडवोकेट कमल सहरावत, धर्मबीर सिंह लोहान, आनंद जाखड़, छत्रपाल सोनी, विजेंद्र हुड्डा, तेलूराम जांगड़ा, एडवोकेट मुकेश सैनी प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी, कुलबीर सिंह, दिलबाग सिंह हुड्डा, सत्यवीर पूनिया, एडवोकेट योगेश सिहाग, सुशील शर्मा सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।