फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Got the accused freed after a scuffle with the police, two women arrested

रानियां पुलिस से हाथापाई कर आरोपी को छुड़वाया, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Got the accused freed after a scuffle with the police, two women arrested
बडागुढ़ा (सिरसा)। गांव फतेहपुरिया नियामत खां में बुधवार दोपहर को कुछ लोग पुलिस टीम से हाथापाई कर आरोपी को छुड़वा ले गए। इस संबंध में बडागुढ़ा पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 5 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस दौरान उप-निरीक्षक विनोद कुमार सहित 3 पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बीती 2 अप्रैल को खारिया निवासी राजीव कुमार की शिकायत पर रानियां पुलिस ने फतेहपुरिया नियामत खां निवासी सुनील कुमार सहित कई लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया था। इस प्रकरण में रानियां से एसआई विनोद कुमार, एसपीओ सुभाष व होमगार्ड बलकार सिंह सहित 3 कर्मचारी गांव फतेहपुरिया नियामत खां में बुधवार करीब 12 बजे आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार करने आए थे। पुलिस ने आरोपी सुनील को हिरासत में ले लिया था। पुलिस जब सुनील को गाड़ी में बैठाकर परिजनों से बातचीत कर रही थी तभी आरोपी के परिजनों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करते हुए उसे छुड़वा लिया। इस दौरान तीनों पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। मामला गर्माता देख पुलिसकर्मियों ने वहां से गाड़ी निकाल ली और बडागुढ़ा थाना में पहुंचे। जहां उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई। बडागुढ़ा थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि एसआई विनोद की शिकायत पर बडागुढ़ा पुलिस ने ऊषा व कमलेश के अलावा सुनील, रामरूप व नवजोत एवं कुछ अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed