Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   'Gorgeous' lotus blossomed for the first time in Adampur

-आदमपुर लगातार 17वीं बार चौधरी भजनलाल का गढ़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
'Gorgeous' lotus blossomed for the first time in Adampur
हिसार। आदमपुर विधानसभा सीट लगातार 17वीं बार चौधरी भजनलाल का गढ़ बना। आदमपुर में पहली बार ‘भव्य’ कमल खिला। भजनलाल की तीसरी पीढ़ी भव्य बिश्नोई ने उपचुनाव में जीत दर्ज कर विधानसभा का टिकट पक्का कर लिया है। उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी भव्य बिश्नोई ने कांग्रेस के जयप्रकाश को 15740 से पराजित किया। भव्य को 67492 व जेपी को 51,752 वोट मिले। इनेलो प्रत्याशी कुरड़ाराम, आप प्रत्याशी सतेंद्र सिंह सहित 20 उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा सके।
विज्ञापन

सितंबर 2022 में आदमपुर से कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। इसके चलते आदमपुर में उपचुनाव हुए। तीन नवंबर को मतदान के बाद रविवार छह नवंबर को मतों की गणना की गई। महाबीर स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में सुबह ठीक 8 बजे मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन

मतगणना के दौरान सबसे पहले पोस्टल वोट गिने गए। कुल 180 बूथों की वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाई गई। कुुल 13 राउंड में मतगणना पूरी हुई। पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरे भव्य बिश्नोई ने कांग्रेस के जयप्रकाश जेपी को 15740 वोट से हराया। तीसरे नंबर पर इनेलो के प्रत्याशी कुरड़ाराम को 5248 वोट मिले। पहली बार उपचुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सतेंद्र सिंह को 3420 वोट मिले। इसके अलावा अन्य सभी प्रत्याशी 500 से कम वोट में सिमट गए। भारतीय जनराज पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट अशोक पंवार 421, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रत्याशी गुलाब सिंह नरवाल को 270 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी भजनलाल के काम ने जिताया
भव्य बिश्नोई की जीत ने साबित किया कि आदमपुर में चौधरी भजनलाल आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। भाजपा में उनका राजनीतिक कॅरिअर मजबूत होगा। 2023 में राजस्थान विधानसभा के चुनाव को देखते हुए भव्य को मंत्री बनाया जा सकता है। पिछले तीन साल में दो उपचुनाव हार चुकी भाजपा के लिए भव्य की जीत संजीवनी होगी।

पूर्व सीएम हुड्डा नहीं भेद पाए गढ़
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा आदमपुर के गढ़ को तोड़ने में नाकाम रहे। उन्हें 2024 में विधानसभा चुनाव को लेकर अधिक मेहनत करनी होगी। उनके विरोधियों को हुड्डा पर सवाल उठाने का मौका मिलेगा। इंडियन नेशनल लोकदल के कुरड़ाराम अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। बुरी हार के कारण अब विधानसभा 2024 के लिए इनेलो को संगठन मजबूत करने के लिए अधिक सक्रिय होना पड़ेगा। आम आदमी पार्टी सतेंद्र सिंह डाले गए कुल मत का केवल 2.5 प्रतिशत ही ले सके। आदमपुर के गेट से हरियाणा में प्रवेश की बाट जोह रही आप को बुरी तरह से निराशा मिली है। वर्ष 2024 के लिए अब आप को नए सिरे से रणनीति बनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed