{"_id":"65eb48a6ef6b9f51190dc9c0","slug":"goods-were-stolen-by-breaking-the-lock-of-saini-sabha-trust-shop-officials-said-allegations-are-false-hisar-news-c-21-hsr1020-337393-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सैनी सभा ट्रस्ट की दुकान का ताला तोड़ चुराया सामान, पदाधिकारी बोले-आरोप झूठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सैनी सभा ट्रस्ट की दुकान का ताला तोड़ चुराया सामान, पदाधिकारी बोले-आरोप झूठे
विज्ञापन
हिसार। सैनी सभा ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों पर राजगुरु मार्केट में विधवा महिला की दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ट्रस्ट कार्यालय जाकर सामान बरामद कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि इस मामले में पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है। उन पर समझौते का दबाव डाला जा रहा है। वहीं ट्रस्ट के पदाधिकारियों का कहना है कि आरोप निराधार है।
पीड़ित दीपिका ने कहा कि राजगुरु मार्केट में सैनी सभा ट्रस्ट के प्रधान व अन्य पदाधिकारियों ने 3 मार्च को ट्रस्ट की दुकान का ताला तोड़ दिया और उसमें रखा सामान चोरी कर लिया। किसी और महिला को दुकान के गेट पर किरायेदार बना कर बैठाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर दुकान की असल किरायेदार के परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसी दिन दोनों पक्षों को थाना में बुलाया। ट्रस्ट के लोगों ने जिस महिला को झूठी किरायेदार बनाने की कोशिश की थी, उस महिला को पुलिस ने दुकान से नहीं हटाया।
दूसरी ओर सैनी सभा ट्रस्ट के प्रधान ओमप्रकाश राड़ा, उप प्रधान ओंकार सैनी, वित्त सचिव रघुवीर सिंह, सदस्य सुशील सैनी खोवाल, फतेह सिंह सैनी सहित ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर चोरी का आरोप झूठा है। ट्रस्ट की दुकान नंबर 11 किशन लाल को किराये पर दे रखी थी। किशन लाल की मौत 1 सितंबर 2022 को हो चुकी है। 3 मार्च 2024 को ट्रस्ट की मीटिंग में बताया गया कि उपरोक्त दुकान बिना ट्रस्ट की स्वीकृति के सबलेट की गई है। इसके चलते पदाधिकारी दुकान नंबर 11 पर पहुंचे तो वहां पर नई किरायेदार (सबलेटर) मरजीना पत्नी सुरेंद्र निवासी भोजराज व रेखा पत्नी राजेश निवासी आईटीआई चौक हिसार मौके पर मौजूद मिलीं। गठड़ियों में बंधा हुआ सामान दुकान के अंदर रख रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान पूछताछ में पता चला कि दीपिका सैनी ने उन्हें 25 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से दुकान किराये पर दे रखी है। इसके बाद सामान की वीडियोग्राफी कराकर सामान कब्जे में ले लिया और सिटी थाने ले गए। 5 मार्च को पुलिस ने सबलेटर मरजीना, रेखा व ट्रस्ट के पदाधिकारियों के सामने पूरी कागजी कार्रवाई करके सामान लौटा दिया।