फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gold is worth lakhs of rupees...silver is also proud

Hisar News: सोना लखटकिया...चांदी भी इतराई

Thu, 24 Jul 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 24 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Gold is worth lakhs of rupees...silver is also proud
हिसार में गुलाब सिंह चौक स्थित खजांचियन बाजार। 
हिसार। सोना लखपति हो गया तो कारोबारियों और सोना पहनने के शौकीनों के पसीने छूटने लगे हैं। लगातार बढ़ते दामों से खरीद घट रही है और लोग हल्के आइटम पसंद करने लगे हैं। सोने के साथ कदमताल करती चांदी और चमकती जा रही है। पिछले सात माह में ही चांदी ने 34.68 फीसदी रिर्टन दिया है, जबकि सोने ने इससे दो फीसदी कम 32 फीसदी रिर्टन दिया है। स्थानीय सराफा कारोबार में सोने की महंगाई का असर देखा जा रह है। कारोबारी मान रहे हैं कि सोना आम आदमी की पहुंच से धीरे-धीरे बाहर होता जा रहा है। ऐसे में लोगों ने सोने के विकल्प भी ढूंढ़ने शुरू कर दिए हैं। इसका असर उनके कारोबार पर भी पड़ा है।
विज्ञापन

सोने की कीमत बुधवार को प्रति 10 ग्राम एक लाख रुपये पार कर गई। हिसार में 22 कैरेट सोने का भाव 92500 प्रति 10 ग्राम रहा। सराफा व्यापारियों के अनुसार सोने के कीमतों में बड़ी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हिसार में पिछले 3 माह में सोना 15 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया। व्यापारी मानते हैं कि वायदा कारोबार के कारण सोने के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। इसके अलावा रिजर्व बैंक लगातार सोने में निवेश कर रहा है। विश्व में विभिन्न देशों के बीच चल रहे युद्ध भी इसका एक कारण है।
विज्ञापन

चांदी की खरीद 2-3 गुना बढ़ी
व्यापारियों के अनुसार लोग अब चांदी की ज्यादा खरीद कर रहे हैं। पहले के मुकाबले चांदी की खरीद 2 से 3 गुणा तक बढ़ गई है। निवेश के हिसाब से भी चांदी खूब खरीद रहे हैं। चांदी के गहनों की काफी डिमांड हैं। चांदी के बने बनाए गहने चीन, थाईलैंड, जर्मनी आदि देशों से आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर भी डिजाइन के अनुरूप बनाए जा रहे हैं। अभी लोग हल्के गहने पसंद कर रहे हैं, क्योंकि इनके दाम कम होते हैं। आर्टिफिशियल गहनों की मांग भी बढ़ी है, जिन पर सोने की परत चढ़ा दी जाती है। इनके चोरी होने पर ज्यादा नुकसान भी नहीं झेलना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं चढ़े दाम (23 जुलाई तक प्रति 10 ग्राम)
सात माह में 76162 से 100533 रुपये
चांदी (23 जुलाई तक प्रति किलो )
सात माह में 86017 से 115850
(24 जुलाई हिसार में सोना 99500 प्रति ग्राम और चांदी.....प्रति किलो )
--------------
सोने के प्रकार:

24 कैरेट सोना: यह 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। यह बहुत मुलायम होता है और आसानी से मुड़ सकता है।
22 कैरेट सोना: इसमें 91.6 फीसदी सोना और 8.4 फीसदी अन्य धातुएं (जैसे तांबा या चांदी) होती हैं। इससे आभूषण बनाए जाते हैं। क्योंकि यह शुद्धता और स्थायित्व के बीच अच्छा संतुलन प्रदान करता है।
18 कैरेट सोना: इसमें 75 फीसदी सोना और 25 फीसदी अन्य धातुएं होती हैं। यह 22 कैरेट से अधिक टिकाऊ होता है और इसका उपयोग डायमंड के गहनों में किया जाता है।
14 कैरेट सोना: इसमें 58.3 फीसदी सोना और 41.7 फीसदी अन्य धातुएं होती हैं। यह 18 कैरेट से भी अधिक टिकाऊ होता है और इसे दैनिक उपयोग के लिए उपयुक्त माना जाता है।
10 कैरेट सोना: इसमें 41.7 फीसदी सोना और 58.3 फीसदी अन्य धातुएं होती हैं। यह सबसे टिकाऊ प्रकार का सोना है, लेकिन इसमें सोने की मात्रा कम होती है।
9 कैरेट सोना: इसमें 37.5 फीसदी सोना और 62.5 फीसदी अन्य धातुएं होती हैं। हाल ही इसके लिए भी हॉलमार्किंग नियम लागू किए हैं।

खरीदारी पर पड़ रहा असर

सोने की खरीदारी के हिसाब से सावन माह ठंडा रहता है। सोने के लगातार बढ़ते दाम का असर खरीदारी पर भी पड़ रहा है। हर कोई इतना महंगा सोना नहीं खरीद सकता। - राजेश कुमार, सराफा व्यापारी।

छोटे कारोबारी का काम घटकर आधा रह गया है। सोना महंगा होने से लोग चांदी की ज्यादा खरीद कर रहे हैं। सोने के भी हल्के गहने ही खरीदे जा रहे हैं। - प्रवीण सोनी, सराफा व्यापारी


सोने के दाम बढ़ने का असर खरीदारी पर भी पड़ रहा है। मध्य वर्ग अब सोने के अन्य विकल्पों की तरफ जा रहा है। सोने के महंगा होने से चांदी की तरफ भी लोगों का रुझान बढ़ा है। - विरेंद्र सोनी, सराफा व्यापारी

इस समय सर्राफा बाजार सुस्त है। नवरात्र में हलचल बढ़ने की उम्मीद है। सोने के दाम में गिरावट आने की संभावना काफी कम है।
- कमल, सराफा व्यापारी

सोना खरीदने से पहले काफी सोचना पड़ेगा
अब सोना खरीदने के लिए काफी सोचना पड़ेगा। सोने के दाम ऐसे ही बढ़ते गए तो आम आदमी की पहुंच से दूर ही हो जाएगा।
- सोनू सांगवान, फैशन डिजाइनर।

सोना लगातार महंगा होता जा रहा है। अब तो इसे खरीदने की हिम्मत भी नहीं हो रही। सोने के अन्य विकल्प की तरफ ही जाना पड़ेगा। - उषा, गृहिणी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed