फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU will waive the entire fees of children of HKRNL D Group employees.

Hisar News: एचकेआरएनएल डी ग्रुप के कर्मचारियों के बच्चों की पूरी फीस माफ करेगी जीजेयू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
GJU will waive the entire fees of children of HKRNL D Group employees.
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले एचकेआरएनएल डी ग्रुप के कर्मचारियों के बच्चों की पूरी फीस और एचकेआरएनएल सी ग्रुप के कर्मचारियों की 75 प्रतिशत फीस माफ की जाएगी। यह व्यवस्था विश्वविद्यालय के सभी कोर्सों के लिए लागू की गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि विश्वविद्यालय में कई कर्मचारी तो ऐसे हैं जो काफी लम्बे समय से विश्वविद्यालय में कार्य कर रहे हैं। उनका वेतन भी नियमित कर्मचारियों की तुलना में काफी कम है। विश्वविद्यालय ने इन कर्मचारियों को राहत देने के लिए इनके बच्चों की फीस माफ करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य है कि कोई भी योग्य व जरूरतमंद विद्यार्थी फीस के कारण शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहे। इससे पूर्व भी विश्वविद्यालय शोधार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की संख्या और छात्रवृत्ति राशि दो गुना करने के अतिरिक्त जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए नई छात्रवृत्ति योजना लागू करने जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठा चुका है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर ने बताया कि एचकेआरएनएल कर्मचारियों के बच्चों की फीस माफी व्यवस्था इसी सत्र से लागू की जाएगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। कुलपति के तकनीकी सलाहकार प्रो. संदीप राणा ने बताया कि विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय के एचकेआरएनएल कर्मचारियों के बच्चों के लिए भी पढ़ाई में पैसा बाधा नहीं बनेगा तथा इनके बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए और अधिक प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed