{"_id":"688e55423abaad98a00ae9f5","slug":"gju-students-submitted-memorandum-to-vc-demanded-solution-in-3-days-hisar-news-c-21-hsr1020-679713-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू के छात्रों ने वीसी को सौंपा ज्ञापन, 3 दिन में समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू के छात्रों ने वीसी को सौंपा ज्ञापन, 3 दिन में समाधान की मांग
Sat, 02 Aug 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
हिसार।वीसी को ज्ञापन सौंपते विद्यार्थी। स्रोत : छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के छात्रों ने शनिवार को कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विवि में चल रही विभिन्न समस्याओं को तत्काल हल करने की मांग करते हुए 3 दिन का समय दिया।
उपप्रधान मोहित ने बताया कि बच्चों को हो रही समस्याएं बहुत ही गंभीर है। छात्रों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
छात्रों की मुख्य मांगें:
-सभी कोर्सों की फीस में कटौती हो, क्योंकि बीते 3 वर्षों में 70-80% तक बढ़ोतरी हुई है।
-मर्सी चांस की फीस घटाई जाए।
-नए हॉस्टल बनने तक अंतरराष्ट्रीय विंग व गेस्ट हाउस के कमरे छात्रों को दिए जाएं।
-फिजियोथैरेपी क्लासरूम में एसी लगाए जाएं।
-खेल विभाग में कोच की नियुक्ति हो और जिम की क्षमता बढ़ाई जाए।
-बॉयज हॉस्टल के तीन बाथरूमों की मरम्मत कराई जाए।
-मैस की डाइट चार्ज कम हो, गुणवत्ता जांच के लिए छात्रों व शिक्षकों की कमेटी बनें।
-एनसीसी की सीटें बढ़ाई जाएं, विशेष रूप से एयर और आर्मी विंग में।