{"_id":"5fe77e4e8ebc3e435714139b","slug":"gju-student-will-research-on-highway-hisar-news-rtk5881615165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला से झुंपा हाईवे का सफर आसान बनाने के लिए शोध करेंगे गुजवि के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला से झुंपा हाईवे का सफर आसान बनाने के लिए शोध करेंगे गुजवि के विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के शोधार्थी अंबाला से राजगढ़ रोड स्थित झुंपा तक के हाईवे के सफर को आसान बनाएंगे। विद्यार्थी व शोधार्थी हाईवे पर हर उन केंद्रों को चिह्नित करेंगे, जहां अधिक हादसे होते हैं। इसके लिए स्थानीय स्तर पर लोगों से भी बातचीत की जाएगी।
शोधार्थी एक विस्तृत खाका तैयार कर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सुधारों की भी सिफारिश करेंगे। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधकर्ता और विद्यार्थी राजमार्ग/परिवहन क्षेत्र में नवीनतम रुझानों व संबंधित डोमेन को जान सकेंगे। इससे उद्योग-संस्थान की खाई दूर होगी और उद्योग में नवीनतम तकनीक से शोधार्थी व छात्र परिचित होंगे। शोध के संदर्भ में एनएचएआई शोधार्थियों को जरूरी डेटा भी उपलब्ध करवाएगा।
ये कार्य करेंगे शोधार्थी
- विश्वविद्यालय अपने संबंधित विषय के शिक्षकों, शोधकर्ताओं और छात्रों के माध्यम से हाईवे के रखरखाव व सहूलियत के लिए आवधिक जांच करेगा और सुधार के लिए सुझाव देगा।
विज्ञापन
- मौजूदा कमियों को दूर करके सुरक्षा प्रावधान में सुधार के सुझाव।
- नई प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके हाईवे का कैसे हो सुधार।
- हाईवे पर भीड़ वाले केंद्रों का स्थानीयकृत समाधान, ताकि यातायात की गति बढ़े।
- उन्नत तकनीक व कम लागत का हाईवे, ताकि सस्ता व आसान हो सफर।
- मौजूदा ट्रैफिक पैटर्न के आधार पर सड़क उपयोगकर्ता की अपेक्षाओं के अनुरूप नए तरीके की सुविधाएं कैसे विकसित हों।
- हाईवे पर जिस जगह बार-बार घटनाएं हो रही हों, वहां स्थानीय अनुभव के आधार पर संभावित समाधान।