{"_id":"61c0c76fd7ac383c0f3a8080","slug":"gju-seven-day-workshop-to-promote-research-and-entrepreneurship-hisar-news-hsr6199386102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजेयू: रिसर्च और एंटरप्रन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए होगी सात दिवसीय वर्कशॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजेयू: रिसर्च और एंटरप्रन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए होगी सात दिवसीय वर्कशॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में रिसर्च और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए सात दिवसीय वर्कशॉप आयोजित होगी। वर्कशॉप मैकेनिकल इंजीनियर विभाग की तरफ से 10 से 15 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। इस ऑनलाइन ट्रेनिंग में मैकेनिकल इंजीनियरिंग से जुड़े विशेषज्ञ मैन्युफैक्चर इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट इंजीनियरिंग आधुनिक मशीनों से अवगत करवाएंगे व इनमें काम करके कैसे सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस बारे में टिप्स देंगे। एआईसीटीई से एमओयू के तहत इस वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। दरअसल एआईसीटीई और जीजेयू यूनिवर्सिटी में एक एमओयू साइन किया गया था, जिसमें टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को इस तरह की ट्रेनिंग कर आगे बढ़ाने के लिए समझौता किया गया था।
-----
9 जनवरी तक शिक्षक और विद्यार्थी कर सकते हैं आवदेन -
यह वर्कशॉप फैकल्टी और विद्यार्थियों के लिए हैं। इसमें फैकल्टी और विद्यार्थियों को नई टेक्नालॉजी के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसमें 40 से अधिक विद्यार्थी आवेदन करेंगे। 9 जनवरी तक शिक्षक और विद्यार्थी इसमें आवदेन कर सकते हैं। इसमें आनलाइन ही वर्कशाप का आयोजन किया जाएगा। आनलाइन पर जूम मीटिंग एप के जरिए यह वर्कशाप होगी।
------
मैकेनिकल के नए ट्रेंड पर होगी चर्चा -
इस एक सप्ताह के कार्यक्रम में मैकेनिकल इंजीयरिंग में नए ट्रेंड पर चर्चा होगी। इसमें इंजीनियरिंग से जुड़े विशेषज्ञ मैकेनिकल इंजीनियरिंग के फील्ड में एडवांस मशीनों बारे जानकारी देंगे और नई तकनीकों के बारे में शिक्षकों को अवगत करवाएंगे। नई तकनीक के जरिये शिक्षक और विद्यार्थी कौन सी तकनीक अपनाकर आज के समय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में आगे बढ़ सकते हैं आदि बातों की जानकारी देंगे। इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मेन्यूफैक्चरिंग, थर्मल, मटीरियल साइंस, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह वर्कशाप विद्यार्थियों और रिसर्च करने वाले विद्यार्थियों के लिए लाभदायक रहेगी। इससे शोधार्थी नई तकनीक सीखकर उन्हें काम के दौरान भी इस्तेमाल कर सकेंगे।