फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU's Idea Lab to be built at a cost of Rs 1.10 crore in five months

पांच महीने में 1.10 करोड़ की लागत से तैयार होगी जीजेयू की आइडिया लैब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
GJU's Idea Lab to be built at a cost of Rs 1.10 crore in five months
अधिकारियों की बैठक को सबोधित करते कुलपति प्रो. बीआर कांबोज - फोटो : Hisar
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में स्थापित होने जा रही आइडिया लैब की रूपरेखा और कार्यशैली को लेकर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (एआईसीटीई) एवं जीजेयू के बीच विमर्श हुआ। 1.10 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली आइडिया लैब 5 महीने में तैयार होगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज ने आइडिया लैब का सीधा फायदा विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों, स्कूलों के अलावा उद्योगों को होगा। विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल ज्ञान पर आधारित शिक्षा मिल सकेगी। कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में अनुसंधान-विकास से संबंधित उपकरण उपलब्ध हैं। बैठक में एआईसीटीई, दिल्ली के इंस्टीट्यूशनल डेवलपमेंट सैल के सलाहकार डॉ.नीरज सक्सेना, आइडिया लैब के चीफ मेंटर एवं मैकेनिकल विभाग के प्राध्यापक प्रो.पंकज खटक, लैब समन्वयक सहायक प्राध्यापक डॉ. सुमित सरोहा, सहायक प्राध्यापक डॉ. विजयपाल, इंजीनियरिंग विंग के हेड, स्कूलों व औद्योगिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डॉ. नीरज सक्सेना ने लैब स्थापित करने के आइडिया व नियमों-शर्तों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रेक्टिकल नॉलेज एवं कौशल विकास पर जोर देने के बारे में बताया। आइडिया लैब पर आधा खर्च विश्वविद्यालय और आधा खर्च एआईसीटीई वहन करेगी। टेक्निकल और पेपर वर्क को पूरा कर लिया गया है। लैब के चीफ मेंटर प्रो. पंकज खटक ने कहा कि आइडिया लैब की स्थापना शिक्षा व्यवस्था को बदलने का काम करेगी। लैब समन्वयक डॉ. विजयपाल ने भी आइडिया लैब के बारे में जानकारी दी। डॉ. सुमित सरोहा ने आइडिया लैब को वर्तमान समय की मांग बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed