Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU Ruckus Case: Charge sheet filed against six accused; investigation continues against seven others, including Digvijay Chautala

जीजेयू हंगामा प्रकरण : छह आरोपियों के खिलाफ चालान, दिग्विजय चौटाला समेत सात के खिलाफ जांच जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
GJU Ruckus Case: Charge sheet filed against six accused; investigation continues against seven others, including Digvijay Chautala
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में संवाद कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने पर कुलपति कार्यालय के बाहर हुए हंगामे और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने जजपा और इनसो से जुड़े छह आरोपियों के खिलाफ अदालत में चालान पेश कर दिया है। दिग्विजय सिंह चौटाला समेत सात नामजद लोगों के खिलाफ जांच जारी है।
विज्ञापन

बुधवार को अदालत ने छह आरोपियों को करीब 150 पेज के चालान की प्रतियां उपलब्ध कराईं। मामले में अगली सुनवाई 17 दिसंबर को होगी। इस दौरान आरोप तय करने के मुद्दे पर बहस होगी।
विज्ञापन

इनसो ने 16 अप्रैल को संवाद कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय का सभागार किराये पर मांगा था। अनुमति नहीं मिलने पर दिग्विजय सिंह चौटाला की अगुवाई में छात्र, इनसो पदाधिकारी और जजपा नेता प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान लोहे के गेट को खोलने और नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने के साथ हंगामा करने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे परिसर में घुसपैठ, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का मामला बताया था। प्रॉक्टर अनिल कुमार की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने 17 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की थी।
छह आरोपियों को किया था गिरफ्तार
जजपा की ओर से पैरवी कर रहे एडवोकेट मंदीप बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने जजपा हलका अध्यक्ष तरुण गोयल, जिला प्रवक्ता रविंद्र आहूजा, एससी सेल के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र, युवा हलका अध्यक्ष गौरव सैनी, इनसो नेता एवं डीएन कॉलेज के छात्र दीपक घनगस और जितेंद्र श्योराण को गिरफ्तार किया था। अदालत ने 18 अप्रैल को सभी को जमानत पर रिहा कर दिया था। अब पुलिस ने जांच पूरी कर इनके खिलाफ चालान पेश किया है।
सीसीटीवी फुटेज और पेन ड्राइव भी सौंपी
चालान के साथ पुलिस ने विश्वविद्यालय की मूल शिकायत, घटनास्थल का मौका नक्शा, सीसीटीवी फुटेज, संपत्ति को हुए नुकसान के आकलन से जुड़े दस्तावेज, गवाहों के बयान, आरोपियों की पहचान संबंधी कागजात और एक पेन ड्राइव भी अदालत में पेश की है। गवाहों में प्रॉक्टर अनिल कुमार के अलावा एएसआई सलीम, एएसआई जयप्रकाश, सिपाही रेखा, सिपाही रवि कुमार, एएसआई नवीन कुमार और जांच अधिकारी एएसआई सूरजमल शामिल हैं।
सात नामजद लोगों के खिलाफ जांच बाकी
शिकायत में जजपा युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, इनसो प्रदेशाध्यक्ष दीपक मलिक, हरिंद्र बैनिवाल, हरिकेश ढांडा, अजय कुमार, आशीष कुमार और रोहित सोनी समेत अन्य लोगों के नाम शामिल थे। इन सात नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस की जांच अभी जारी है। इनके खिलाफ चालान पेश नहीं किया गया है।

गिरफ्तारी के विरोध में हिसार पहुंचे थे पार्टी नेता
छह नेताओं की गिरफ्तारी के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय सिंह चौटाला सहित पार्टी के कई नेता हिसार पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस कार्रवाई के विरोध में सिटी थाना का घेराव किया और गिरफ्तारी देने की बात कही थी। इसके बाद लघु सचिवालय जाते समय पुरानी सब्जी मंडी पुल के पास तत्कालीन सीआईए प्रभारी के साथ काफिले को रोकने को लेकर विवाद हुआ था। इस घटनाक्रम से शहर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed