{"_id":"6abebb86b08b3333d80368fe","slug":"gju-ranked-90th-in-the-country-in-global-rankings-first-among-universities-in-haryana-and-placed-in-the-1401-1600-band-worldwide-hisar-news-c-21-hsr1005-963650-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: वैश्विक रैंकिंग में जीजेयू ने देश में पाई 90वीं रैंक, हरियाणा के विश्वविद्यालयों में पहला स्थान, विश्व स्तर पर 1401-1600 बैंड में जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: वैश्विक रैंकिंग में जीजेयू ने देश में पाई 90वीं रैंक, हरियाणा के विश्वविद्यालयों में पहला स्थान, विश्व स्तर पर 1401-1600 बैंड में जगह
Fri, 02 Oct 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) ने टाइम्स हायर एजुकेशन विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग-2027 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय को देश में 90वां स्थान मिला। विश्व स्तर पर इसे 1401-1600 के बैंड में जगह मिली है।
यह हरियाणा का एकमात्र राज्य सरकार का विश्वविद्यालय है जिसने इस अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में स्थान बनाया है। कुलपति प्रो. विजय कुमार ने बताया कि रैंकिंग में विश्वभर के 118 देशों और क्षेत्रों के 2297 उच्च शिक्षण संस्थान शामिल थे। इनमें भारत के 143 संस्थान हैं।
कुलपति ने बताया कि सर्वाधिक रैंक किए गए विश्वविद्यालयों की संख्या में भारत पहली बार अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर आया है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने लगातार दसवीं बार प्रथम स्थान बरकरार रखा है। रैंकिंग शिक्षण, अनुसंधान वातावरण, अनुसंधान गुणवत्ता, उद्योग और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण जैसे पांच प्रमुख क्षेत्रों के संकेतकों पर आधारित है।
विज्ञापन
वर्ष 2027 की रैंकिंग में विश्वविद्यालय का कुल स्कोर 27.3-30.4 रहा। कुलपति प्रो. विजय कुमार ने कहा कि यह गौरव का क्षण है। यह उपलब्धि शिक्षकों, विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय शोध के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। स्कोपस एच-इंडेक्स 146 है, जो क्षेत्र में सर्वाधिक है। शोध कार्यों को 1,43,303 स्कोपस उद्धरण प्राप्त हो चुके हैं। कुलपति प्रो. विजय कुमार और कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने सभी को बधाई दी।