फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU ranked 68th in the engineering category of the World University Rankings.

Hisar News: जीजेयू को वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग की इंजीनियरिंग श्रेणी में 68वां स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
GJU ranked 68th in the engineering category of the World University Rankings.
 कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई। 
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 की इंजीनियरिंग श्रेणी में देश में 68वें और विश्व में 1001-1250वें स्थान पर रखा गया है। विश्वविद्यालय ने टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग श्रेणी में अपने स्कोर को 24.1-28.0 से बढ़ाकर 25.2-30.6 कर लिया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि टाइम्स ने दुनिया भर से केवल 1488 संस्थानों और भारत के 87 संस्थानों को ही रैंकिंग दी है। हरियाणा राज्य से इस प्रतिष्ठित रैंकिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाला जीजेयू एकमात्र राज्य सरकारी विश्वविद्यालय बना है। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग श्रेणी के अंतर्गत विश्वविद्यालय ने देश में अनुसंधान गुणवत्ता में 44वां स्थान, अनुसंधान वातावरण में 51वां स्थान और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण में 79वां स्थान हासिल किया है। बिश्नोई ने बताया कि विश्वविद्यालय को वर्ष 2021 से लगातार टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में स्थान मिल रहा है।
विज्ञापन




एनआईआरएफ 2024 में विश्वविद्यालय को मिला था 47वां स्थान

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर ने बताया कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी एनआईआरएफ 2024 में ’राज्य सरकारी वित्तपोषित विश्वविद्यालय’ श्रेणी रैंकिंग में विश्वविद्यालय को 47वां स्थान और फार्मेसी श्रेणी में 55वां स्थान दिया गया है। आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. आशीष अग्रवाल व उप निदेशक प्रो. कश्मीरी लाल ने भी विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय मान्यता के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed