फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU players won ten medals in Khelo India, 29th rank in 189 universities

खेलो इंडिया में जीजेयू के खिलाड़ियों ने जीते दस पदक , 189 यूनिवर्सिटी में 29वां रैंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
GJU players won ten medals in Khelo India, 29th rank in 189 universities
हिसार। बंगलूरू में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने 10 पदक जीते। विजेता खिलाड़ियों का विवि पहुंचने पर कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज व कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा ने स्वागत किया।
विज्ञापन

विवि खेल निदेशक एवं कंटीजेंट यूनिवर्सिटी मैनेजर डॉ. एसबी लुथरा ने बताया कि तीरंदाजी कोच ज्योति, शूटिंग कोच बिमला, कुश्ती कोच संजीव आर्य व योग कोच पूजा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लिया। जीजेयू ने 189 विश्वविद्यालयों में से 29वां रैंक हासिल किया है और कुल 10 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने आठ पदक व्यक्तिगत गेम्स में और दो पदक टीम गेम्स मे हासिल किए हैं। विश्वविद्यालय के 26 खिलाड़ियों ने तीरंदाजी, एथलेटिक्स, शूटिंग, योग, कुश्ती, बॉक्सिंग, जूडो, कराटे में हिस्सा लिया। हेप्टाथलान में तन्नु ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। बॉक्सिंग में दीपक ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। तीरंदाजी प्रतियोगिता में भावना ने और बॉक्सिंग में कुसुम ने रजत पदक हासिल किया है। एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रीति ने, कुश्ती में रितिका ने कांस्य पदक जीता। बॉक्सिंग में ईशु गौतम, अंकित पूनिया ने कांस्य पदक हासिल किया है। मधु वर्मा, अंशुका, पूजा, प्रोमिला, रवीना व देवी सहित छह खिलाड़ियों की योग टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है। ईशा, मनीषा व किरण की टीम ने शूटिंग में कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

डॉ. एसबी लुथरा ने बताया कि यह खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का द्वितीय संस्करण था। पहली प्रतियोगिता आईटी भुवनेश्वर में हुई थी। पिछली बार विश्वविद्यालय ने पांच पदक हासिल किए थे। सहायक खेल निदेशक मृणालिनी नेहरा ने कहा कि खेलों में लड़कियां उभर रही हैं। नारी सशक्तीकरण में नई पहचान बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed