{"_id":"5866ae484f1c1bd606eeb8ab","slug":"gju-hisar-last-day-of-admiton-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजेयू के दूरस्थ शिक्षा विभाग में दाखिले का अंतिम दिन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजेयू के दूरस्थ शिक्षा विभाग में दाखिले का अंतिम दिन आज
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
जीजेयू
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा विभाग में जारी एनुअल दाखिले का आज अंतिम दिन है। यह पहली बार है जब सीधे विश्वविद्यालय ही विद्यार्थियों को दूरस्थ शिक्षा में दाखिला दे रहा है। इससे पहले विवि के स्टडी सेंटर पर दाखिला लिया जाता था। लेकिन यूजीसी के निर्देश पर इन्हें बंद कर दिया गया। इसके कारण इस बार विवि द्वारा प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने में देरी हो गई थी। विद आउट लेट फीस दाखिला लेने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर थी। जिसे बाद में लेट फीस के साथ बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया था।
विज्ञापन
16 कोर्स हैं, एमबीए में अधिक रुचि
जीजेयू के दूरस्थ शिक्षा विभाग में 16 कोर्स हैं, जिनमें से 7 पोस्ट ग्रेजुएशन और 7 कोर्स पीजी डिप्लोमा के हैं। वहीं दो कोर्स ग्रेजुएशन के हैं। लेकिन विद्यार्थियों का रुझान एमबीए और बैचलर इन मॉस कम्युनिकेशन में अधिक हैं। अब तक विवि में हुए कुल दाखिलों में से 33 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने एमबीए और मॉस कम्युनिकेशन में दाखिला लिया है। विवि के दूरस्थ शिक्षा विभाग में हाल ही में देश के सबसे युवा सांसद दुष्यंत चौटाला ने भी मॉस कम्युनिकेशन में दाखिला लिया है।
विज्ञापन