फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJu hisar, coucling hisar, diploma hisar

जीजेयू से निकलेंगे काउंसिलिंग स्पेशलिस्ट, शुरू होगा एक वर्षीय डिप्लोमा

Sun, 11 Dec 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 11 Dec 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
GJu hisar, coucling hisar, diploma hisar
जीजेयू - फोटो : Bureau
स्कूली बच्चों और आमजन में बढ़ रही तनाव की समस्या को देखते हुए स्कूलों और अस्पतालों में काउंसिलिंग स्पेशलिस्ट की जरूरत बढ़ रही है। इस क्षेत्र में लगातार बढ़ रही संभावनाओं को चलते जीजेयू में गाइडेंस एंड काउंसिलिंग को लेकर एक वर्षीय डिप्लोमा शुरू किया जाएगा। कोर्स में 15 सीटें रखे जाने पर विचार किया जा रहा है। सोमवार को होने वाली बैठक में इस कोर्स को शुरू करने पर मुहर लग सकती है। यह डिप्लोमा 2017 सत्र से ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय के साइकोलॉजी विभाग द्वारा एक नया डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। विभाग के चैयरमेन डॉ. संदीप राणा ने बताया कि वर्तमान हालात में बच्चों में मानसिक तनाव बढ़ रहा है। इसलिए कई स्कूलों में काउंसिलिंग स्पेशलिस्ट की डिमांड बढ़ रही है। यही नहीं सामान्य लोग भी किसी न किसी प्रकार से मानसिक रूप से परेशान है। इसलिए हॉस्पिटल में भी ट्रेंड्स प्रोफेशनल्स की मांग बढ़ रही है। इसी को देखते हुए यह कोर्स शुरू करने पर विचार किया गया है। यह कोर्स पूरी तरह से प्रैक्टिकल पर आधारित होगा।
विज्ञापन


यह होगा कोर्स में
डॉ. राणा ने बताया कि इस कोर्स को स्कूल और हॉस्पिटल की जरूरत को ध्यान में रखकर ही डिजाइन किया गया है। इसमें सिखाया जाएगा कि किस प्रकार से स्कूली बच्चों की समस्या को समझा जा सकता है और उनमें होने वाले तनाव, अवसाद, पढ़ाई का दबाव, डर, गुस्सा, चिंता, परीक्षा का तनाव आदि के लक्षण, तनाव को कैसे मापा जाए, किस थैरेपी से उसका उपचार हो, समस्या का कारण क्या रहा आदि विषयों को पढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रोफेशनल्स के लिए बीमारी को दूर करना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि बच्चों के अंदर इतनी शक्ति पैदा करना है कि वे स्वयं अपनी समस्या को दूर करे और अपने टैलेंट को पहचान सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed