फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU has released the datesheet for special mercy chance.

Hisar News: जीजेयू ने की जारी की स्पेशल मर्सी चांस की डेटशीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
GJU has released the datesheet for special mercy chance.
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) ने गुरु जंभेश्वर महाराज की 575वीं जयंती के अवसर पर विद्यार्थियों को राहत देते हुए स्पेशल मर्सी चांस के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों की थ्योरी परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। ये परीक्षाएं विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


परीक्षाओं का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा, जबकि परीक्षा केंद्र कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग निर्धारित किए गए हैं। मर्सी चांस की मांग को लेकर विद्यार्थी पहले कई बार धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंप चुके थे।
विज्ञापन


बीकॉम (जनरल/ऑनर्स) प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर (बैच 2018, 2019 और 2020) की परीक्षाएं 14 से 30 जनवरी तक आयोजित होंगी। इनमें फाइनेंशियल अकाउंटिंग, माइक्रो इकोनॉमिक्स, बिजनेस मैनेजमेंट, इनकम टैक्स, ऑडिटिंग, फाइनेंशियल मैनेजमेंट और एनवायरमेंट स्टडीज जैसे विषय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार एलएलबी (तीसरे और पांचवें सेमेस्टर) की परीक्षाएं भी जनवरी माह में होंगी। इनमें जूरिसप्रूडेंस, टैक्सेशन, सिविल प्रोसीजर कोड, लॉ ऑफ एविडेंस, क्रिमिनल लॉ और बैंकिंग लॉ के पेपर शामिल किए गए हैं।

बीएससी, एमएससी और एमकॉम

बीएससी प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के लिए गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, बॉटनी, जूलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स विषयों की परीक्षाएं निर्धारित की गई हैं। एमएससी (गणित) तृतीय सेमेस्टर के लिए टोपोलॉजी, पार्टियल डिफरेंशियल इक्वेशंस, एडवांस्ड डिस्क्रीट मैथमैटिक्स, मैकेनिक्स ऑफ सॉलिड्स और फ्लूइड मैकेनिक्स की परीक्षाएं होंगी। वहीं एमकॉम प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के लिए बिजनेस स्टैटिस्टिक्स, बिजनेस लेजिस्लेशन, सिक्योरिटी एनालिसिस, एचआर प्लानिंग और कॉरपोरेट गवर्नेंस जैसे विषय शामिल हैं।


बीएएलएलबी और एमएससी जियोग्राफी

बीएएलएलबी (ऑनर्स) पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के पांचवें और नौवें सेमेस्टर की परीक्षाएं भी इसी अवधि में कराई जाएंगी। वहीं एमएससी (जियोग्राफी) तृतीय सेमेस्टर के लिए अर्बन जियोग्राफी का पेपर 15 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed