फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU, GJU convocation, Union railway minister, Suresh Prabhu, Suresh Prabhu visit in hisar GJU, Hisar

जीजूये में चौथा दीक्षांत समारोह 22 को, रिहर्सल आज

Wed, 21 Sep 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 21 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
GJU, GJU convocation, Union railway minister, Suresh Prabhu, Suresh Prabhu visit in hisar GJU, Hisar
जीजूये दीक्षांत समारोह - फोटो : bureau

जीजेयू में 22 सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह की रिहर्सल बुधवार सुबह साढे़ 9 बजे होगी। समारोह में आने की सहमति जताने वाले करीब 1250 विद्यार्थी इस रिहर्सल में हिस्सा लेंगे। जीजेयू का चौथा दीक्षांत समारोह वीरवार को सुबह साढ़े दस बजे विश्वविद्यालय के चौ. रणबीर सिंह सभागार में होगा, जिसमें प्रदेश के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी मुख्यातिथि होंगे तथा दीक्षांत भाषण देंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि प्रदेश के शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। दीक्षांत समारोह में रेलमंत्री सुरेश प्रभु, श्रीश्री विश्वविद्यालय कटक, ओडिसा के कुलाधिपति श्रीश्री रवि शंकर तथा आईएसईआरवीई की निदेशिका सरोज बाला को विवि द्वारा पीएचडी की मानद उपाधि दी जाएंगी।

विज्ञापन


दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय के कमेटी हॉल में कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार पुंडीर भी उपस्थित रहे। प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा विश्वविद्यालय के इस सबसे महत्वपूर्ण समारोह को सफल बनाने में विश्वविद्यालय परिवार अपना श्रेष्ठ योगदान दे। कुलपति ने तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. कुलदीप बंसल ने बताया कि दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


2771 में से 1250 विद्यार्थी होंगे रिहर्सल में शामिल
दीक्षांत समारोह में 175 पीएचडी की उपाधियां तथा 226 विद्यार्थियों को संबंधित कोर्सों में प्रथम स्थान हासिल करने पर गोल्ड मेडल दिए जाने का निमंत्रण भेजा गया था। इसके अतिरिक्त कुल 2370 विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधियां देने के लिए बुलाया गया था। लेकिन सभी को मिलाकर करीब 1250 विद्यार्थियों ने ही दीक्षांत समारोह में आने की सहमति जताई है। सहमति देने वाले डिग्री धारकों का रिहर्सल में भाग लेना अनिवार्य है। दीक्षांत समारोह के ड्रेस कोड के बारे में संबंधित विद्यार्थियों, शिक्षकों व अन्य संबंधित स्टाफ को जानकारी दे दी गई है। पुरुषों के लिए सफेद पैंट-शर्ट या कुर्ता-पाजामा तथा काले रंग के जूते या शैंडल पहनना अनिवार्य है, जबकि महिलाएं लाल बार्डर की सफेद रंग की विशेष साड़ी या सफेद सूट सलवार पहन सकती हैं। समारोह के संचालन के लिए 20 कमेटियों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed