फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU: Filled all the postgraduate seats in physical counseling

गुजवि : फिजिकल काउंसिलिंग में स्नातकोत्तर की सभी सीटें भरीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
GJU: Filled all the postgraduate seats in physical counseling
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (गुजवि) में शुक्रवार को विभिन्न विभागों में काउंसिलिंग प्रक्रिया का आयोजन किया गया। 200 में से 193 शिक्षकों द्वारा अवकाश लिए जाने के बावजूद शिक्षक काउंसिलिंग से लेकर सामान्य कार्य करते रहे। वहीं, शिक्षकों द्वारा सामूहिक अवकाश की घोषणा के बाद विद्यार्थी कम संख्या में कक्षाओं में पहुंचे। विवि प्रशासन के अनुसार, विवि के सभी विभागों में एमएससी की सीटों लगभग भर गई हैं। दूसरी तरफ, रेगुलर कोर्सों में ही अभी तक दाखिला प्रक्रिया चलने के कारण विवि के दूरस्थ शिक्षा विभाग ने भी विभिन्न कोर्सों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो. ओमप्रकाश सांगवान ने बताया कि निदेशालय में विभिन्न स्नातकोत्तर व स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी दाखिले के लिए 30 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद 15 दिसंबर तक 500 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

इन कोर्सों में ले सकेंगे दाखिले : विवि के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के कोर्सों में बीए, बीए मास कम्युनिकेशन, बीकॉम, एमए मास कम्युनिकेशन, एमबीए, एमकॉम, एमएससी मैथेमेटिक्स व एमसीए शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन कोर्सों में बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम) और एमबीए (इन मार्केटिंग एंड एचआर) में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागों के स्तर पर फिजिकल काउंसिलिंग शुक्रवार को पूरी हो गई। लगभग सभी सीटें भर गई हैं। सीटों से संबंधित पूूरा डेटा हमें सोमवार को मिल पाएगा। कहीं सीट रिक्त बचती है तो फिर आगामी निर्णय लेंगे। - प्रो. हरभजन बंसल, डीन अकेडमिक अफेयर, गुजवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed