फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU : Due to Corona, the students were not able to give the exam, now the fees are being taken again

गुजवि : कोरोना के कारण विद्यार्थी नहीं दे पाए थे परीक्षा, अब फिर ली जा रही फीस

Wed, 30 Jun 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
GJU : Due to Corona, the students were not able to give the exam, now the fees are being taken again
हिसार। कोविड संकट के बीच गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के जो विद्यार्थी कंटेंनमेंट जोन में होने के कारण री-अपीयर की परीक्षाएं नहीं दे पाए, उन विद्यार्थियों से अब दोबारा फीस ली जा रही है। विद्यार्थियों ने बताया कि विवि प्रशासन ने जब उनकी द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं ली तब कुछ विद्यार्थी कंटेनमेंट जोन में थे तो कुछ परिवहन की समस्या के कारण विवि आकर परीक्षा नहीं दे पाए। विवि प्रशासन से बात की गई तो कहा गया था कि उनकी परीक्षाएं बाद में ले ली जाएंगी और री-अपीयर की फीस दोबारा देने की जरूरत नहीं होगी। अब जब दोबारा परीक्षा की बात आई तो विवि प्रशासन री-अपीयर की फीस मांग रहा है।
विज्ञापन

प्रमोट होने के बाद भी 8 विद्यार्थियों की आई री-अपीयर
कोविड संकट के बीच पिछले वर्ष गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने विभिन्न कोर्सों के विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर में प्रमोट कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद पिछले माह आए परीक्षा परिणाम में विश्वविद्यालय ने आठ विद्यार्थियों की री-अपीयर दिखा दी। विश्वविद्यालय के बीटेक मैकेनिकल विभाग के विद्यार्थियों की री-अपीयर दिखाई गई है। विद्यार्थियों ने बताया कि वर्ष 2020 में कोविड के कारण उन्हें चतुर्थ सेमेस्टर से प्रमोट कर दिया गया था। प्रमोट करने के बाद पिछले माह इसका परिणाम घोषित किया गया तो 8 विद्यार्थियों को री-अपीयर दिखा दिया।
विज्ञापन

अगर कंटेनमेंट जोन के कारण कोई विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे पाया था, तो अब उससे री-अपीयर फीस नहीं ली जाएगी। ऐसे विद्यार्थी मुझसे मिल सकते हैं। वहीं, जिन विद्यार्थियों की प्रमोट होने के बाद भी री-अपीयर की बात है तो निर्धारित फार्मूले के अनुसार विद्यार्थी प्रमोट हुए थे। हो सकता है कुछ विद्यार्थियों के इंटरनल के मार्क्स कम होने के कारण उनको फेल दिखाया गया हो। हालांकि विद्यार्थी प्रमोट माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. यशपाल सिंगला, परीक्षा नियंत्रक, गुजवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed