फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Girls students will learn the culture of Bangladesh

Hisar News: एडवेंचर कैंप से बांग्लादेश की संस्कृति जानेंगी छात्राएं

Tue, 13 Feb 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 13 Feb 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Girls students will learn the culture of Bangladesh
हिसार। समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश में चल रहे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राएं इंडो-बांग्लादेश में अंतरराष्ट्रीय कैंप में हिस्सा लेंगी। यह कैंप पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग में 26 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगा। इस कैंप में जिले के छह कस्तूरबा गांधी स्कूल से 8वीं कक्षा की एक-एक छात्रा को चयनित किया जाएगा। चयनित करने के लिए छात्रा के अभिभावक की मंजूरी और फिटनेस प्रमाणपत्र अनिवार्य है।
विज्ञापन

प्रदेश से 33 छात्राओं का होगा चयन
शिक्षा विभाग की तरफ से कस्तूबरा गांधी स्कूल में पढ़ने वाली 8वीं कक्षा की 33 छात्राओं का अंतरराष्ट्रीय एडवेंचर कार्यक्रम के तहत इंडो-बंग्लादेश फ्रेंडशिप कैंप में हिस्सा लेगी। कैंप में छात्राओं को भारत के अलावा बांग्लादेश की संस्कृति व प्राकृतिक के बारे में बताया जाएगा व पहाड़ों का भ्रमण करवाया जाएगा। कैंप के दौरान विद्यार्थी एक-दूसरे की संस्कृति को जान सकेंगे। कैंप में उन छात्राओं का चयन होगा जिसने पहले नेशनल स्तर के कैंप में हिस्सा लिया हो।
विज्ञापन


हिसार से 6 छात्राएं लेंगी हिस्सा
एपीसी अनिल सिवाच ने बताया कि जिले में 6 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय है। प्रत्येक विद्यालय से 8वीं कक्षा की एक छात्रा होगी। हर विद्यालय से छात्रा के साथ एक महिला अध्यापिका भी होगी। प्रदेश भर से एडवेंचर कैंप में हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, कैथल, महेंद्रगढ, नूंह, पानीपत, पलवल और सिरसा के स्कूलों की छात्राएं हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार में यहां हैं कस्तूरबा विद्यालय
दुर्जनपुर, किरतान, माढ़ा, ढ़ाणी खान बहादुर, मेंहदा, भैरी अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed