फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Girls missing from home were living in live-in relationship In Hisar, ask for police protection

Hisar: घर से लापता युवतियां सहमति संबंध में रह रहीं, परिवार से खतरा बता मांगी सुरक्षा, बाेलीं- हमें साथ रहना

Sun, 15 Jan 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2023 01:06 AM IST
सार

एक गांव की रहने वाले युवतियों के आमने-सामने घर हैं। दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए एक-दूसरे के साथ रहने की बात कही है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
Girls missing from home were living in live-in relationship In Hisar, ask for police protection
सांकेतिक तस्वीर (live-in relationship Girls) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार के एक गांव से लापता हुईं दोनों युवतियां लिव इन रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने आदमपुर थाना प्रभारी को फोन कर परिजनों से ही जान का खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। इसके बाद थाना प्रभारी ने महिला पुलिस कर्मचारी को भेजकर बयान दर्ज करवाए, जिसमें दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए एक-दूसरे के साथ रहने की बात कही है।
विज्ञापन

 

आदमपुर के एक गांव में आमने-सामने रहने वाली युवतियां घर से अचानक लापता हो गईं। पुलिस को एक युवती के परिजनों ने शिकायत दी थी कि बेटी स्कूल जाने की बात कहकर घर से गई, लेकिन दोपहर में बेटी ने ही फोन कर बताया कि वह पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ चंडीगढ़ आ गई है और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन

 

पुलिस ने दोनों लड़कियों की स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर ली है। दोनों बालिग हैं और अपनी इच्छा से एक साथ रहना चाहती हैं। उन्होंने अपने परिजनों के साथ रहने से इंकार कर दिया है। मामले से वरिष्ठ अफसरों को भी अवगत कराया गया है। - पवन कुमार, थाना प्रभारी आदमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed