फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Girls leaving their homes for migration and are on the road

Hisar News: माइग्रेशन के लिए घर छोड़ सड़क पर छात्राएं

Sun, 15 Feb 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 15 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Girls leaving their homes for migration and are on the road
हांसी। नारनौंद क्षेत्र के गांव कागसर स्थित निजी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने माइग्रेशन लेटर की मांग के लिए विधायक विनोद भयाना के आवास के बाहर शनिवार को भी धरना जारी रखा। 36 घंटे से अधिक समय से टेंट लगाकर धरने पर बैठीं छात्राओं का कहना है कि जब तक उनका माइग्रेशन लेटर नहीं मिलेगा धरना समाप्त नहीं होगा। प्रशासन की ढिलाई के कारण मजबूरन उन्हें सड़क पर बैठना पड़ रहा है जिससे उनका पूरा साल बर्बाद होने का खतरा बना है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 11 बजे से धरने पर बैठीं छात्राओं ने बताया कि अगले महीने से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं लेकिन माइग्रेशन न मिलने के कारण वह अपनी पढ़ाई और परीक्षा तैयारी नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कॉलेज स्टाफ का व्यवहार उनके प्रति संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन


बीईओ डटे रहे, विधायक फरीदाबाद गए

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सुनील धरना स्थल पर मौजूद रहे। हालांकि विधायक फरीदाबाद में बैठक में शामिल होने के लिए निकल गए। ऐसे में शनिवार को छात्राओं से उनकी बातचीत नहीं हो सकी। कार्यकारी थाना प्रभारी सदानंद वत्स बीच-बीच में धरना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते रहे। धरनास्थल पर करीब 40 महिला व पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थन में किसान नेता और छात्र संगठन

छात्राओं के समर्थन में किसान नेता सुरेश कौथ, छात्र नेता हरकेश ढांडा, बसपा नेता रविंद्र रंगा व अन्य पहुंचे। सुरेश कौथ ने कहा कि विधायक ने पहले आदेश जारी करने का भरोसा दिलाया था लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आसपास के गांवों के किसानों को भी आंदोलन में शामिल किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। हरकेश ढांडा ने कहा कि सोमवार तक माइग्रेशन लेटर नहीं आने पर धरना स्थल पर भारी संख्या में विद्यार्थी जुटेंगे।

::::::::::::::::::::::::

यह बोलीं छात्राएं:



ढाई महीने से हमारी पढ़ाई बाधित हो रहे है। स्टाफ आरोप लगाता है कि हम कॉलेज के खिलाफ षडयंत्र रच रहे हैं। हमारे ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दे रहे हैं। परीक्षा सिर पर है। पढ़ाई का प्रयास कर रहे हैं लेकिन ऐसे माहौल में पढ़ नहीं पा रहे। हमें माइग्रेशन चाहिए ।- लवप्रीत, छात्रा, चतुर्थ सेमेस्टर



कॉलेज की 172 छात्राओं ने माइग्रेशन के लिए मांग की है। इसके लिए गुहार लगाते हुए काफी समय हो गया है लेकिन काम नहीं हो रहा। मार्च में परीक्षाएं हैं। हमें परीक्षा की तैयारी भी करनी है। सरकार ध्यान नहीं दे रही। बिना समय बर्बाद किए माइग्रेशन तुरंत दिया जाना चाहिए ताकि हम पढ़ाई जारी रख सकें।- आंचल, छात्रा, चतुर्थ सेमेस्टर



कॉलेज में आस पास के गांवों के अलावा सोनीपत, रोहतक, पंजाब से भी छात्राएं पढ़ाई के लिए आई हुई हैं। सभी की पढ़ाई बाधित है। जब तक माइग्रेशन पर कॉजेल में सीट अलॉट नहीं होती हम तब तक धरने पर ही बैठेंगे। यहां से नहीं हटेंगे।- तमन्ना, छात्रा, चतुर्थ सेमेस्टर।



डेढ़ महीने से माइग्रेशन की मांग कर रहे हैं। हमसेे वादा किया था कि 15 दिन में माइग्रेशन होजाएगा। अभी तक माइग्रेशन लेटर नहीं आया। किसान और खाप नेता हमारा साथ दे रहे हैं।- शिवानी, छात्रा, तृतीय सेमेस्टर।


::::

फाइल मुख्यमंत्री के पास पहुंच गई है। रविवार सुबह मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर होने के बाद माइग्रेशन लेटर जारी हो जाएगा। इसके बाद छात्राओं से पसंद के कॉलेज के बारे में पूछा जाएगा।- विनोद भयाना, विधायक, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed