{"_id":"f6859247f93971b9e668bb28a767917e","slug":"girls-danced-in-cultural-program-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर जमकर लगे ठुमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर जमकर लगे ठुमके
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वकर्मा जयंती पर ऑटो मार्केट में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर जमकर ठुमके लगे।
विज्ञापन
मुख्य संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता के आने पर भी नहीं रुके। स्टेज पर ठुमके लगते रहे, तो दूसरी तरफ सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे
गुप्ता के आने से पहले मिस्त्री आगे की कुर्सियों पर बैठने को लेकर भिड़ पड़े। बाद में पुलिस और मौजिज लोगों द्वारा बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ।
हरियाणवी-पंजाबी गीतों पर लगे ठुमके
दरअसल, हर बार की तरह इस बार भी विश्वकर्मा जयंती पर ऑटो मार्केट की बाबा विश्वकर्मा सभा की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
मगर यह सांस्कृतिक कार्यक्रम कुछ ही देर बाद फूहड़ता का स्टेज बन गया। बाहर से आई कलाकारों ने हरियाणवी और पंजाबी गानों पर जमकर ठुमके लगाए
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता भी अपनी मंडली के साथ पहुंच गए। उनके सामने भी कलाकारों द्वारा ठुमकों का प्रदर्शन जारी रहा।
पुलिस को निकालनी पड़ीं लाठियां
मुख्य अतिथि के आने से पहले ही युवकों द्वारा आगे की कुर्सियों पर बैठने को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई। मगर यह बहसबाजी थोड़ी देर में नोकझोंक में बदल गई।
कई युवकों के साथ इकट्ठे होने पर मामला बिगड़ गया। इतने में वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब युवक नहीं मानें तो पुलिस बल को जिप्सी में रखी लाठियां निकालनी पड़ी।
लाठियां देखकर युवक शांत हो गए और मामला सुलझा दिया गया।
दुकानें बंद कर औजारों की पूजा
विश्वकर्मा-डे पर ऑटो मार्केट की करीब एक हजार से अधिक दुकान वीरवार को बंद रहीं। मिस्त्री का काम करने वालों ने अपनी मशीनों और औजारों की पूजा की।
विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कढ़ी के प्रसाद के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही।