{"_id":"3c631308d1fe139c07479c5aefab388f","slug":"girls-bravely-accused-of-molesting-ran-for-your-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने दिखाई बहादुरी, छेड़छाड़ के आरोपी ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने दिखाई बहादुरी, छेड़छाड़ के आरोपी ने भागकर बचाई जान
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 21 Sep 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-13 में कोचिंग की क्लास लगाने वाली 11वीं कक्षा की दो छात्राओं ने बहादुरी दिखाते हुए छेड़छाड़ करने वाले युवक का डटकर सामना किया, जिससे आरोपी युवक ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
इसी बीच भागते समय आरोपी युवक का मोबाइल मौके पर ही गिर गया, लेकिन छात्राओं के विरोध के चलते आरोपी युवक अपना मोबाइल उठाने में कामयाब नहीं हो पाया।
छात्राओं ने मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया। छात्राओं ने मामले की पुलिस को सूचना दी और मोबाइल फोन पुलिस को सौंप दिया। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी युवक गांव मिरकां निवासी राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
सिविल लाइन पुलिस ने छात्रा के पिता के बयान पर मामला दर्ज किया है। शिकायत देने वाले टीचर ने बताया है कि उसकी बेटी अपनी एक फ्रेंड के साथ सेक्टर-13 में कोचिंग लेने के लिए जाती है।
विज्ञापन
पिछले दो महीने से एक युवक छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता आ रहा है। छात्राओं ने पहले युवक को अपने स्तर पर समझाया, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
युवक ने छात्राओं के साथ दोबारा छेड़छाड़ की, जिसके चलते छात्राओं ने बहादुरी दिखाते हुए शोर मचा दिया और वे युवक के पीछे दौड़ पड़ीं।
युवक के पसीने छूट गए और युवक ने वहां से भागने में ही भलाई समझी। भयभीत युवक का भागते समय मोबाइल फोन नीचे गिर गया। युवक छात्राओं के डर से मोबाइल फोन भी नहीं उठा पाया।
छात्राओं को युवक तो हाथ नहीं आया, लेकिन मोबाइल मिल गया, जिससे युवक की पहचान हो गई। युवक मिरकां गांव निवासी राकेश के खिलाफ छेड़छाड़, यौन शोषण, पीछा करना, जान से मारने की धमकी देना सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।