फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Girl students who had left the hostel met the DEO, accused the warden of showing obscene videos

Hisar News: डीईओ से मिलीं हॉस्टल छोड़ चुकीं छात्राएं, वार्डन पर अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Girl students who had left the hostel met the DEO, accused the warden of showing obscene videos
बालसमंद,हिसार। आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी रोहिल्ला की छात्राओं के परिजन अपनी बेटियों को लेकर डीसी से मिलने पहुंचे। डीसी के हिसार से बाहर होने पर अभिभावक जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग से मिले। शिकायत में बेटियों ने हॉस्टल वार्डन पर अश्लील वीडियो दिखाने व सामान बेचने का आरोप लगाया है। अभिभावकों ने वार्डन के तबादले की मांग की है।
विज्ञापन

अभिभावक सतीश, रामपाल, बजरंग, संदीप, प्रेम, देवीलाल, सुभाष ने अपनी बेटियों के साथ हॉस्टल वार्डन के तबादले और उचित कार्यवाही की मांग की है। अभिभावकों ने बताया कि जब डीईओ से मिलने के लिए गई तो वार्डन के पति कार्यालय में मौजूद थे। डीईओ पर बच्चों ने आरोप लगाए है कि वार्डन को न बदलने और एसएलसी कटवा स्कूल छोड़ने की बात कही है। अभिभावकों ने कहा मंगलवार को स्कूल गेट पर ताला लगाएंगे। रोड जाम कर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आरोही स्कूल भिवानी रोहिल्ला के गर्ल्स हॉस्टल में दस सितंबर को रात 12 बजे बेटियो के गर्ल्स हॉस्टल में वार्डन नहीं थी। 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना भी दी गई। बार बार वार्डन मैडम बेटियो पर जुर्माना लगा देती है। देर रात को हम अपनी बेटियों को हॉस्टल में किसके सहारे छोड़े। अभिभावक मामले के बढ़ने के बाद हॉस्टल से अपनी बेटियों को घर ले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डन ने शिक्षा निदेशक को भेजी शिकायत
हॉस्टल वार्डन ने शिक्षा निदेशालय पंचकूला को 11 पेज की शिकायत दी है। शिकायत में हेड कुक, सहायक कुक, व स्कूल चौकीदार पर अपनी कमियां छुपाने के लिए साजिश के तहत स्कूल के माहौल खराब करने की बात कही है। इस मामले में जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है।


कुछ छात्राएं एवं अभिभावक आज मिलने डीसी से मिलने के बाद मुझसे मिले। कमेटी मामले की जांच कर रही है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। बेटियों की कमेटी बनाई जाएगी जो खाना चेक करेगी। - कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed