Hisar: पैर फिसलने से हॉस्टल की छत से गिरी छात्रा, मौत, फोन पर बात करते समय हुआ हादसा
रेवाड़ी के राजीयाता गांव की रहने वाली 23 वर्षीय शीतल चौधरीवास गांव के पास एक नर्सिंग कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष में पढ़ती थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें : संदीप बिश्नोई हत्याकांड: नौ साल पहले गैंगस्टर किशोरी की मौत के बाद हिस्ट्रीशीटर संदीप ने संभाला था गिरोह
पुलिस के अनुसार मूलरूप से रेवाड़ी के राजीयाता गांव की रहने वाली 23 वर्षीय शीतल चौधरीवास गांव के पास एक नर्सिंग कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष में पढ़ती थी। रविवार रात करीब आठ बजे वह फोन पर बातचीत करते हुए हॉस्टल की छत पर चली गई।
यह भी पढ़ें : Sonipat: कैंटर और नकदी लूट के तीन दोषियों दस साल की कैद, 25-25 हजार रुपये जुर्माना भी किया
काफी देर तक जब वह दिखाई नहीं दी तो छात्राओं ने उसे हॉस्टल और कमरे में तलाशा और इंचार्ज व चौकीदार को सूचना दी। इस दौरान शीतल हॉस्टल की दीवार के पास गंभीर हालत में मिली। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।