{"_id":"60bd18a38ebc3ea5ee1d2560","slug":"girl-s-rape-after-kidnaping-in-barwala-hisar-hisar-news-rtk6118361173","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को कार में अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को कार में अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी काबू
विज्ञापन
बरवाला (संवाद)। क्षेत्र के एक गांव में युवती को अगवा कर उससे दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि अमित ने 3 जून की रात 11 बजे उसके पास फोन किया व फोन पर धमकी दी कि घर से बाहर आ जा नहीं तो तेरे घर वालों को बता दूंगा कि तू उससे फोन पर बात करती है। लड़की के अनुसार जब वह साढ़े 11 बजे घर से बाहर आई तो अमित जबरदस्ती अपनी स्विफ्ट कार में बैठाकर उसे बस स्टैंड के पास वाली दुकानों के ऊपर ले गया। आरोप है कि यहां अमित ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने अमित को बरवाला बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अमित पर दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
आरोपी का मेडिकल करने के लिए पुलिस को चक्कर कटवाते रहे डॉक्टर
दुष्कर्म के आरोपी अमित का मेडिकल करवाने के लिए पुलिस रविवार को शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंची। यहां मौजूद चिकित्सक ने अमित का मेडिकल करने से मना कर दिया। इस संबंध में जांच अधिकारी ने जब एसएमओ डॉ. परमजीत सिंह से आरोपी का मेडिकल करने की बात कही तो उन्होंने भी मेडिकल गांव सिसाय में करवाने की बात कही। जांच अधिकारी गुड्डी देवी ने बताया कि जब पुलिस आरोपी को लेकर गांव सिसाय पहुंची तो वहां चिकित्सक मौजूद नहीं थे। ऐसे में पुलिस आरोपी को लेकर सिविल अस्पताल हिसार पहुंच गई। सिविल अस्पताल हिसार पहुंचने के बाद जांच अधिकारी ने सीएमओ से बात की तो उन्होंने यह कहकर आरोपी का मेडिकल करने से मना कर दिया कि मेडिकल बरवाला नागरिक अस्पताल में ही होगा। जांच अधिकारी आरोपी को साथ लेकर करीब 2 बजे फिर से बरवाला के नागरिक अस्पताल पहुंचीं। बाद में चिकित्सकों ने उसी आरोपी का मेडिकल कर दिया। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश करना था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जब पुलिस कर्मियों को इस तरह परेशान कर रहे हैं तो ऐसे में आमजन का क्या हाल होगा। यदि कोई ऐसा नियम था तो एसएमओ को पहले से अवगत करवाना चाहिए था, लेकिन उन्हें इस बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
सीएमओ के कहने पर किया मेडिकल
संबंधित गांव के मामले उसी पीएचसी में करवाने होते हैं। बरवाला में उन्होंने सीएमओ के कहने पर ही आरोपी का मेडिकल किया है।
- डॉ. परमजीत सिंह, एसएमओ।