{"_id":"68813612249ffb90c0045238","slug":"girder-was-not-placed-on-the-second-day-due-to-non-availability-of-block-hisar-news-c-21-hsr1005-673113-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ब्लॉक न मिलने के कारण दूसरे दिन नहीं रखा गया गर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ब्लॉक न मिलने के कारण दूसरे दिन नहीं रखा गया गर्डर
विज्ञापन
हिसार सात रोड ओवर ब्रिज पर गार्डर रखते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
हिसार। सातरोड के पास साउथ बाईपास पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर दूसरे दिन बुधवार को एक भी गर्डर नहीं रखा जा सका। अधिकारियों की मानें तो रेलवे की तरफ से ब्लॉक न मिलने के कारण गर्डर नहीं रखा गया। इससे पहले मंगलवार को दो गर्डर रखे गए थे। आरओबी पर 6 गर्डर रखे जाने हैं जिसके लिए रेलवे एक सप्ताह का समय दिया हुआ है।
गर्डर रखने के लिए 400-400 टन वजन उठाने वाली दो क्रेन मौके पर तैनात की गई हैं। इनकी मदद से 23 टन वजनी व 30 मीटर लंबे स्टील के गर्डर को रखा जा रहा है। इस प्रोजेक्ट की पहली डेडलाइन फरवरी 2024 निर्धारित की गई थी। इस हिसाब से यह प्रोजेक्ट एक साल लेट हो चुका है।
अब तक 5 बार इसकी डेडलाइन बढ़ाई जा चुकी है। फिलहाल आरओबी के निर्माण की डेडलाइन 31 अगस्त है। अब आरओबी पर 6 गर्डर रखने व सड़क बनाने का काम बचा है। इस कार्य में कम से कम 1 माह का समय लगेगा।