फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Get the car's tank full from the former minister's petrol pump, the youth absconded

पूर्व मंत्री के पेट्रोल पंप से कार की टंकी फुल करवा दो युवक फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Get the car's tank full from the former minister's petrol pump, the youth absconded
हांसी। शहर के काली देवी मंदिर के पास स्थित पेट्रोल पंप से दो युवक कार की टंकी फुल करवाकर बिना पैसे दिए भाग गए। यह पेट्रोल पंप कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री सुभाष गोयल का है। कर्मचारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के कर्मचारी अवतार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब 1:45 बजे दो युवक सफेद रंग की ऑल्टो कार में आए और कार की टंकी फुल करने की बात कही। कार में करीब 28.5 लीटर पेट्रोल डाल दिया। जब अवतार सिंह ने युवकों ने 2740 रुपये मांगे तो आरोपी दिल्ली की ओर से फरार हो गए। अवतार सिंह ने बताया कि उसने गाड़ी का नंबर नोट किया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। पुलिस ने कर्मचारी अवतार सिंह के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed