फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GC Heroes reached the semi-finals after defeating Hisar Hulks by 14 runs, Pramod Doodi became the hero of victory

Hisar News: हिसार हल्क्स को 14 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची जीसी हीरोज, प्रमोद डूडी बने जीत के हीरो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
GC Heroes reached the semi-finals after defeating Hisar Hulks by 14 runs, Pramod Doodi became the hero of victory
जीत के बाद जीसी हीरोज के ​खिलाड़ी। 
हिसार। द डेन क्रिकेट मैदान पर रविवार को लाइटवेट टी-20 टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीसी हीरोज और हिसार हल्क्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में जीसी हीरोज ने हिसार हल्क्स को 14 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। साथ ही पांच में से 4 मैच जीतकर ग्रुप बी में शीर्ष स्थान पाया। हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले प्रमोद डूडी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 20 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए। साथ ही 29 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

टॉस जीतकर हिसार हल्क्स ने गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीसी हीरोज की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज मंदीप सिंह 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद जीतू-सक्षम ने टीम को संभाला। जीतू (20 रन) के आउट होने के बाद शमशेर मैदान में उतरे और दो छक्कों व चार चौकों की मदद से 43 रन बनाए। इसके अलावा सक्षम ने 12 रन, मोहित ने 15, परविन्दर ने 17 और प्रमोद डूडी ने ताबड़तोड़ 44 रन का योगदान दिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। वहीं हिसार हल्क्स की ओर से विष्णु ने दो, डॉ. मोहित, सुनील, धीरज ने 1-1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिसार हल्क्स के सलामी बल्लेबाज नवरोज मेहता को संजू खान ने अपने पहले ही ओवर में आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद हिसार हल्क्स की ओर से नीरज और डॉ. सत्यपाल ने तेजी से रन बटोरे और दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। एक समय टीम का स्कोर 10 ओवर में 75 रन था। इसके बाद प्रमोद डूडी और कप्तान मोहन की स्पिन का जादू चला और 12 ओवर में 79 रन पर टीम के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार हल्क्स की टीम 148 रन ही बना सकी। इसके साथ ही जीसी हीरोज ने यह मुकाबला 14 रन से अपने नाम किया। गेंदबाजी में प्रमोद डूडी ने तीन, मोहन ने दो, संजू व मंदीप ने एक-एक विकेट हासिल किया। जीसी हीरोज के अलावा नाइट राइडर्स, एचआर20 और लगान-11 सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

जीत के बाद जीसी हीरोज के खिलाड़ी। 

जीत के बाद जीसी हीरोज के खिलाड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed